बाराबंकी : बदोसराय जा रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव का हुआ भव्य स्वागत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर/ बाराबंकी,अमृत विचार। पूर्व विधायक अशर्फी लाल यादव की पुण्यतिथि में जाते समय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कस्बा रामनगर में जगह जगह सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। सपा कार्यालय रामनगर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख राजन सिंह सपा नेता भूपेंद्र सिंह बबलू, गुड्डू प्रभात प्रधान अंकज,मोनू सभाजीत सिंह। की अगुवाई में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को माला पहनाकर स्वागत किया। कस्बा बदोसराय मार्ग पर सपा विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश कुमार चौधरी सुधीर  सत्यवान ने कई सैकड़ा सपा कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया। 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार से उतरकर दिवंगत सपा नेता जयसिंह यादव के घर जाकर उनके चित्र पर माल्यार्पण  कर श्रद्धांजलि अर्पित की। थाना रामनगर के निकट सपा नेता सभासद  केडी खान बीडी खान पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मोहम्मद सिद्दीकी मिर्जा उमर बेग के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। नूरी मस्जिद के पास इरशाद मंसूरी मोहम्मद कलीम राइस मंसूरी मोहम्मद कैस ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इसके पूर्व रानी बाजार चौराहे पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद रावत व राजेंद्र यादव पूर्व प्रधान संजय वर्मा देशराज  ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश यादव को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

ये भी पढ़ें -प्रधानमंत्री मोदी आज आंध्र प्रदेश में NACIN के नए परिसर का करेंगे उद्घाटन, जाएंगे लेपाक्षी मंदिर

संबंधित समाचार