Jalaun Crime: अंतरराज्यीय गैंग का सदस्य पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार… पैर में लगी गोली, इन मामलों में वांछित था बदमाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी।

जालौन में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बदमाश चलती बसों से आभूषण चोरी करने के मामले में वांछित चल रहा था।

जालौन, अमृत विचार। बसों में बैग से चोरी की घटनाओं में वांछित चल रहा अंतर्राज्यीय गैंग का सदस्य मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आटा टोल पर चैकिंग कर रही पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक से भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो बीजापुर मोड़ पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की एक गोली से बदमाश घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार कदौरा थाना क्षेत्र में चलती बस में बैग से आभूषण आदि चोरी की घटना हुई थी। यह घटना पुलिस के लिए चुनौती थी। अंतर्राज्यीय गैंग के साथ बीती 31 दिसंबर को पुलिस मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान छह अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया था। जबकि कुछ अभियुक्त भाग निकले थे। भागे हुए बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही थी।

मंगलवार को एसओजी/सर्विलांस टीम व आटा थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आटा टोल के पास चैकिंग लगा दी। इस दौरान जब वह बाइक से वहां से गुजरा तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वह बीजापुर रोड की ओर भागने लगा। इसी दौरान उसने पुलिस पर फायर कर दिए जिसके जबाव में पुलिस ने भी फायरिंग कर दी।

बीजापुर मोड़ पर पुलिस की ओर से चलाई गई गोली उसके पैर में लग गई जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा। पुलिस टीम ने घेर कर उसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम रशीद मंसूरी निवासी दलेल नगर थाना अजीतमल जिला औरैया हाल निवास छानी रोड सिरसाकलार बताया। अभियुक्त के पास से अवैध असलाहा, ज़िंदा व खोखा कारतूस, बाइक आदि सामान बरामद हुए। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें- Kanpur: पत्नी और बेटी को तेजाब से नहलाने वाला गिरफ्तार; सात महीने बाद घर आने पर पुलिस ने पकड़ा, भेष बदलकर दिल्ली में छिपा था...


संबंधित समाचार