Kanpur: पत्नी और बेटी को तेजाब से नहलाने वाला गिरफ्तार; सात महीने बाद घर आने पर पुलिस ने पकड़ा, भेष बदलकर दिल्ली में छिपा था...

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर में पत्नी और बेटी को तेजाब से नहलाने वाला गिरफ्तार किया गया है।

कानपुर में करीब सात माह पहले पत्नी को तेजाब से नहलाने वाला गिरफ्तार कर लिया गया है। वह दिल्ली में भेष बदलकर छिपा हुआ था।

कानपुर, अमृत विचार। फजलगंज के दर्शनपुरवा में करीब सात माह पहले एक युवक ने पत्नी को तेजाब से नहला दिया था। इसके बाद उसने पत्नी को चापड़ से काट डाला था। उसने बेटी के ऊपर भी तेजाब डाला था। हत्या करने के बाद युवक फरार हो गया था।

हत्यारोपी पति अर्जुन जब सात माह बाद कानपुर वापस लौटा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें, पुलिस ने अर्जुन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

अवैध संबंधों के शक में की थी हत्या

हत्यारोपी पति अर्जुन ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे। जिसके चलते उसने पत्नी की हत्या कर दी। उसने बताया कि बेटी द्वारा बीच-बचाव की कोशिश करने पर तेजाब बेटी के ऊपर पड़ गया था। बताया कि, पुलिस से बचने के लिए वह दिल्ली मे भेष बदलकर छिपकर रहने लगा। इस दौरान उसने बड़े बाल कर लिए थे।

पुलिस की जांच में आए तथ्य

फजलगंज थाना पुलिस ने जांच में आया कि हत्यारोपी पति अर्जुन वर्मा किसी मामले में जेल गया था। जेल से बाहर आने पर वह पत्नी के चरित्र पर शक करने लगा। जिससे दोनों के बीच आए दिन विवाद होने लगा और 25 जुलाई 2023 की सोमवार शाम को आरोपी ने जघन्य अपराध कर डाला। मां के प्रति प्यार और लगाव रखने के कारण उसकी भी हत्या कर दी। उसने पहले मां की चापड़ से हमला करके हत्या कर दी फिर बचाने के लिए दौड़ी बेटी को भी तेजाब से नहलाकर मारा डाला।

बेटों पर गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे

फजलगंज थाना प्रभारी के मुताबिक हत्यारोपी पति अर्जुन और उसके दोनों बेटों अमित और सुमित पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इन सभी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- Kanpur News: राम-लखन-जानकी के वस्त्रों की बढ़ी डिमांड; शहर के कारोबारियों में उत्साह, अयोध्या से मिल रहा शानदार रिस्पांस...

संबंधित समाचार