कौशांबी पहुंची श्रीराम चरण पादुका यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी। चित्रकूट के भरतकूप से चलकर मंगलवार को श्रीराम चरण पादुका यात्रा बाजे गाजे व काफ़िले के साथ कौशांबी पहुंची। यात्रा भरतकूप से चल कर राजापुर से सीधा महेवाघाट से टेवा, ओसा और समदा होते हुए मूरतगंज से प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। राजापुर में गोस्वामी तुलसीदास द्वारा हस्त लिखित रामचरित भेंट को भेंट किया गया।

वहीं यात्रा को देखते हुए पुलिस सुरक्षा ने सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया था। श्रीराम चरण पादुका यात्रा का स्वागत स्थल-यमुना पुल, महेवा घाट, कांशीराम गेस्ट हाउस ओसा तथा सकाड़ा चौराहा चिन्हित किया गया था। आमजन इन्ही स्थलों पर श्रीराम चरणपादुका यात्रा का स्वागत में शामिल हुए।

इन स्थलों के अलावा अन्य किसी भी स्थल पर यात्रा को रोक कर स्वागत नहीं किया गया। श्रीराम के उत्तम चरित्र, आचरण, वचनबद्धता एवं भाईयों के आपसी अपार प्रेम, समर्पण, सेवा भावना एवं कर्तव्यपरायणता से जनसामान्य को अवगत कराने के लिए ''रामोत्सव अयोध्या-2024'' के अन्तर्गत श्रीराम चरण पादुका यात्रा का आयोजन श्रीराम वनगमन पथ पर किया गया है। 

यात्रा 15 जनवरी 2024 को भरतकूप,जनपद-चित्रकूट से प्रारम्भ होकर जनपद-चित्रकूट,कौशाम्बी (मंझनपुर), प्रयागराज, श्रृंगवेरपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, नन्दीग्राम से होते हुए अयोध्या 19 जनवरी को सम्पन्न होगी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने श्रीराम चरणपादुका यात्रा के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था के लिए 36 अधिकारियों को मजिस्ट्रेट के रूप में ड्यूटी लगायी थी। यात्रा कार्यक्रम के प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, न्यायिक एवं अपर जिलाधिकारी मौजूद रहे है।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम... से गूंजा पूरा शहर, निकाली गई शोभायात्रा

संबंधित समाचार