हल्द्वानी: सूदखोरों की वजह से गई जान, अब पुलिस की रडार पर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सूदखोरों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दिए है। ऐसे सूदखोर जो बिना पंजीकरण लोगों को मोटे ब्याज पर रकम बांट रहे हैं और अदायगी न कर पाने पर लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने ऐसे सूदखोरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

बता दें कि पिछले कुछ माह में ऐसे तीन से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें सूदखोरों से तंग लोगों को आत्महत्या करनी पड़ी। ऐसे ही एक मामला 31 दिसंबर 2023 को सामने आया था। बनभूलपुरा में रहने वाले एक युवा ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। इससे पहले टीपीनगर चौकी क्षेत्र में एक मामला सामने आया था और इस मामले में युवक ने जहर खा लिया था।

हालांकि इलाज के बाद उसकी जान बच गई थी। ऐसे एक के बाद एक मामले सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि जिले में बिना पंजीकरण मनमानी दरों पर ऋण देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही खुफिया विभाग को भी ऐसे लोगों की सूची बनाने को कहा गया है। 

संबंधित समाचार