अयोध्या: ध्वज के अपमान को लेकर कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के समक्ष किया अनशन, संघ-बीजेपी पर लगाए आरोप
अयोध्या। मकर संक्रांति पर सरयू स्नान और दर्शन-पूजन करने आए प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के रामलला के दर्शन के दौरान रामजन्मभूमि इंट्री गेट मौजूद पुराने कार्यकर्ता अनोखे लाल तिवारी से पार्टी का ध्वज छीन फाड़ने और पैरों से कुचलने तथा कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार के मामले को लेकर बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन स्थित गाँधी पार्क में अनशन किया।
अनशन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ दर्शन-पूजन को आये राष्ट्रीय और प्रांतीय नेताओं के रामलला के दर्शन के दौरान पार्टी के ध्वज वाहक अनोखेलाल तिवारी के साथ भाजपा एवं संघ के लोगों ने अभद्रता की एवं पार्टी ध्वज का अपमान किया।
पार्टी कार्यकर्ता एवं ध्वज के अपमान के विरोध में पार्टी ने सत्याग्रह के तहत एक दिवसीय अनशन किया है। पार्टी और ध्वज का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष कमल, विजय पांडेय, महिला जिलाध्यक्ष रेनू राय, सुनील कृष्ण रानू समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढे़ं: रामोत्सव-2024: 6 जिलों से अयोध्या धाम के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, योगी सरकार ने तय किया किराया
