Fatehpur Crime: बेटे ने संपति के लालच में की थी पिता की हत्या का खुलासा... आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में बेटे ने पिता की हत्या की थी।

फतेहपुर में बेटे ने ही संपति के लालच में पिता की हत्या की थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर आरोपी बेटे को गिरफ़्तार कर लिया।

फतेहपुर, अमृत विचार। प्रधानमंत्री आवास में रहकर पान की गुमटी चलाकर अपना भरण पोषण करने वाले एक बुजुर्ग का हत्यायुक्त शव दस दिन पूर्व घर के बाहर पड़ा मिला था। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान आशंका होने पर बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ाई से हुई पूछताछ में बेटे ने घटना कबूल ली। 

एसपी उदय शंकर सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि छह जनवरी की रात बकेवर के पहाड़ीपुर निवासी कल्लू जो नहरामऊ में आवंटित प्रधानमंत्री आवास में रहकर पान गुमटी चलाता था, उसका हत्यायुक्त शव घर के बाहर सात जनवरी की सुबह मिला था। मामले की विवेचना की जा रही थी। इस दौरान आशंका होने पर मृतक के बेटे अच्छेलाल पाल पर आशंका हुई तो पूछताछ की गई।

कड़ाई से हुई पूछताद में अच्छेलाल ने बताया कि पांच छह साल पहले पिता से अपनी पत्नी के जेवर व अपने हिस्से में पक्का मकान व जमीनी बंटवारे को लेकर उसने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया था। बताया कि अच्छेलाल तीन भाई हैं। पिता ने उसे कच्चा मकान व दो बेटों हरिश्चन्द्र व सुनील पक्का मकान दे रखा था।

पिता की मौत के बाद शादी के जेवर, मकान व जमीन का बंटवारा फिर से किया जायेगा। इसी लालच में उसने अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सना हुआ एक डंडा बरामद किया है। गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष श्री योगेश कुमार सिंह, एसएसआई प्रभुनाथ यादव, एसआई अखिलेश यादव, श्रीकांत सचान, कांस्टेबल अजीत सिंह, मोहम्मद अवैश, संदीप चौधरी, सर्विलांस सेल पुलिस टीम से विनोद कुमार पटेल रहे।

ये भी पढ़ें- Kanpur: खंभे पर चढ़ने वाली पार्षद ने अब लीकेज को लेकर दिया अल्टीमेटम, कहा- कल से खुद करूंगी खोदाई

संबंधित समाचार