Kanpur: खंभे पर चढ़ने वाली पार्षद ने अब लीकेज को लेकर दिया अल्टीमेटम, कहा- कल से खुद करूंगी खोदाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में लीकेज पर पार्षद ने अल्टीमेटम दिया।

कानपुर में खंभे पर चढ़ने वाली पार्षद ने अब लीकेज को लेकर अल्टीमेटम दिया। पार्षद ने कहा कि अब कल से खुद ही सफाई करूंगी।

कानपुर, अमृत विचार। मार्ग प्रकाश की लाइटों को ठीक करने खंभे पर चढ़ी वार्ड 14 की पार्षद शालू कनौजिया ने अब खोदाई कर लीकेज खुद सही करने की चेतावनी दी है। जलकल महाप्रबंधक को पत्र लिखकर पार्षद ने कहा कि कई निवेदन के बाद भी अधिकारी उनके क्षेत्र में लीकेज समस्या को ठीक नहीं कर रहे, इसीलिए 18 यानि गुरुवार से वह खुद ही खोदाई कर लीकेज ठीक करने उतरेंगी।

वार्ड 14 सब्जी मंडी किदवई नगर की पार्षद शालू कनौजिया नगर निगम अधिकारियों के विरुद्ध लगातार सांकेतिक प्रदर्शन कर रहीं हैं। शालू ने बताया कि उनके वार्ड में एक दर्जन स्थानों पर पेयजल पाइपों में लीकेज है। दर्जनों जगह सीवर चैंबर क्षतिग्रस्त हैं।

जिसकी शिकायत जोन-3 के अधिकारियों से की लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समस्याएं बढ़ती जा रही हैं और अब उन्हें अधिकारियों से कोई उम्मीद भी नहीं बची है। इसलिए वह गुरुवार से स्वयं खोदाई कर वार्ड के लीकेज ठीक करने और चैंबर मरम्मत का कार्य कर विरोध प्रदर्शन करेंगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur: रामादेवी से IIT तक जीटी रोड पर 34 अवैध कट, PWD ने दिल्ली मुख्यालय भेजी एस्टीमेट, चमकेगी GT Road

संबंधित समाचार