रामपुर: सभासद के मकान में लगी आग 15 लाख का नुकसान, फायर बिग्रेड ने पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

साढ़े तीन लाख की नकदी, एलसीडी, गीजर और कपड़े जले

रामपुर/टांडा, अमृत विचार। नगर के मोहल्ला रांड में पालिका सभासद के मकान में मंगलवार रात लगभग एक बजे शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग की घटना से घर में रखी साढ़े तीन लाख की नकदी सहित कीमती सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गृह स्वामिनी ने बताया कि 15 लाख का नुकसान हुआ है।

fire

नगर के मोहल्ला रांड निवासी जलीस अहमद वार्ड नंबर 15 से निर्वाचित सभासद एवं योजना समिति के सदस्य हैं। उनकी पत्नी नसरीन आंगनबाड़ी कार्यकत्री होने के साथ ही समाजसेवा के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। मंगलवार परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सोये थे। करीब एक बजे मां नसरीन जहां ने देखा कि उनके पुत्र रईस के कमरे में  आग लग गई है। तब तक आग  पूरे घर में फैलकर कमरे से सटे किचन तक पहुंच चुकी थी। किचन में गीजर के लिए रखे सिलेंडर ने आग पकड़ ली।

fire q

 जिससे आग ने पूरे मकान को अपनी जद में ले लिया। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास से लोग आ गए। बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड जब तक पहुंची तब तक मकान में रखी साढ़े तीन लाख की नकदी,दो इंवर्टर, बैटरा,गैस वाला गीजर,वाशिंग मशीन, एलसीडी और कपड़े सहित अन्य कीमती सामान जल कर राख हो चुका था।फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

fire 2

गनीमत रही कि आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।सूचना पर पालिकाध्यक्ष पति हाजी सरफराज आलम,सभासदपति मास्टर सगीर,मेराजुल इस्लाम, महमूद नायक,शिवप्रसाद सैनी,अशरफ पहलवान, तस्लीम पहलवान आदि ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। गृह स्वामिनी ने बताया कि आग लगने से 15 लाख का नुकसान हुआ है।

काफी देर तक  मौके पर मची चीख पुकार
आग लगने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। उसके बाद  आग को बुझाना शुरू कर दिया,लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। चारों ओर चीख पुकार मची हुई थी। बाद में दमकल के वाहन मौके पर पहुंच गए। उसके बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : प्रधानमंत्री का पूरा होगा रजा लाइब्रेरी को विश्व पटल लाने का सपना

संबंधित समाचार