इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 मापी गई तीव्रता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु और भूभौतिकीय एजेंसी ने कहा कि बुधवार को जकार्ता समयानुसार देर रात 01:29 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 मापी गयी है। 

प्रांतीय आपदा एजेंसी के अधिकारी विलियम मंडेरी ने बताया कि भूकंप का केंद्र कीरोम रीजेंसी से 46 किमी दक्षिण पश्चिम में 62 किमी की गहराई में स्थित था। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। भूकंप से कोई क्षति या हताहत नहीं हुआ। 

ये भी पढे़ं- अमेरिकी सेना ने यमन में हुती विद्रोहियों के ठिकानों पर बरसाई मिसाइलें

 

संबंधित समाचार