Auraiya News: कंचौसी में प्रेशर पाइप खुलने से खड़ी रही मालगाड़ी; क्रासिंग रोड से नहरपुल तक लगा जाम..
औरैया में प्रेशर पाइप खुलने से मालगाड़ी 30 मिनट तक खड़ी रही।
औरैया में प्रेशर पाइप खुलने से मालगाड़ी 30 मिनट तक खड़ी रही, जिसके कारण लंबा जाम लग गया। वहीं पीछे आ रही एक मालगाड़ी को आउटर सिग्नल पर रोकना पड़ा।
औरैया, अमृत विचार। गुरुवार की दोपहर रेलवे फ्रंट कॉरिडोर (डीएफसीसी)रेल रूट के कंचौसी स्टेशन की पूर्वी रेलवे क्रासिंग से इटावा की ओर आ रही मालगाड़ी का प्रेशर पाइप खुल जाने से तकरीबन 30 मिनट तक दुश्वारी रही। मालगाड़ी रुकने से क्रासिंग से निकलने वाले ट्रक-डंपर व स्कूली वैन समेत कई वाहन जाम में फंसे रहे। बमुश्किल यातायात सामान्य हो सका।
कानपुर से इटावा आ रही मालगाड़ी गुरुवार की दोपहर 1 बजे के करीब कंचौसी स्टेशन की पूर्वी क्रासिंग से निकल रही थी। प्रेशर पाइप खुल जाने से मालगाड़ी रुक गई। पीछे आ रही एक मालगाड़ी आउटर सिग्नल पर 40 मिनट तक खड़ी रही। गेटमैन ने न्यू कंचौसी स्टेशन अधीक्षक नवाना वांचे को सूचना दी। क्रासिंग बंद होने से दोनों छोर पर खड़े वाहनों को खड़ा रहना पड़ा।
गार्ड व लोको पायलट ने स्टेशन कर्मियों की मदद से प्रेशर पाइप को दुरुस्त किया। इसके बाद 1 बजकर 33 मिनट पर ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई, इसके बाद पीछे खड़ी मालगाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इस बीच क्रासिंग पर जाम के हालात बने। एक घंटे बाद स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो सकी थी।
एक घंटे तक वाहन सवार जाम में फसे रहे। क्रासिंग बंद होने की वजह से जाम क्रासिंग रोड से नहरपुल तक जाम लगा रहा। चौकी पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह यातायात को सुचारू कराया जा सका। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक नवाना वांचे ने बताया प्रेशर पाइप खुलने से मालगाड़ी खड़ी रही।
