अयोध्या : 25 हजार का इनामी दुष्कर्म आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या एसटीएफ की टीम ने गुरुवार को 25 हजार के इनामी दुष्कर्म के आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उसपर कोतवाली से किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म व पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का आरोप है। आरोपी का नाम आकाश निषाद उर्फ़ गोलू  है।  

इकाई के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मूल रूप से अंबेडकरनगर के जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित कोरी का पुरवा निवासी और अयोध्या कोतवाली के बनवारी का पुरवा में रहने वाले आकाश निषाद को मौनी बाबा अंडरपास से गिरफ्तार किया गया है।  अयोध्या कोतवाली पुलिस ने इसका किशोरी को अगवा कर  दुष्कर्म के मामले में चालान किया था और न्यायिक अभिरक्षा में उपचार के दौरान जिला अस्पताल से फरार हो गया था। जिसमें सुरक्षा में तैनात सिपाही निलंबित हुए थे और रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।  

इसके खिलाफ दिल्ली के बुराड़ी थाने में भी  अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट पंजीकृत है। गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।  आरोपी को अयोध्या कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया है। टीम में एसआई शिव कुमार अवस्थी, मुख्य आरक्षी अंजनी यादव, राजकुमार शुक्ल, रजनीश सिंह, विमलेंद्र मोहन मिश्र शामिल रहे।

ये भी पढ़ें -राहुल गांधी ने कहा- BJP-RSS का है लोगों को धर्म के आधार पर लड़ाने का काम, देश में फैलाते हैं नफरत

संबंधित समाचार