श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस सतर्क, बांदा में चला सघन चेकिंग अभियान  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा एवं गणतंत्र दिवस के साथ आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र व पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को मध्य प्रदेश से लगने वाली अन्तर्राज्यीय सीमा का निरीक्षण किया और मातहत पुलिस अधिकारियों को एमपी की सीमा पर बैरियर लगाने और निरंतर आने-जाने वाले वाहनों को चेक कर उचित तरीके से एंट्री दिए जाने का निर्देश दिया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र अजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा एवं गणतंत्र दिवस समारोह के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए मध्य प्रदेश से लगने वाली अन्तर्राज्यीय सीमा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित चेक पोस्ट/बैरियर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने जनपद के थाना मटौंध क्षेत्र में मध्य प्रदेश से लगने वाले गौरिहार व दौलतपुर बैरियर को चेक किया। 

इस दौरान उपमहानिरीक्षक ने मातहत पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैरियर पर निरंतर आने-जाने वाले वाहनों को चेक किया जाए और उचित तरीके से रजिस्टर में एंट्री की जाए। थानाध्यक्ष मटौंध को निर्देशित किया कि बैरियर व चेक पोस्ट पर पुलिसकर्मियों के लिए चेक पोस्ट के साथ ही सर्दी से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था की जाए। सीमा से लगने वाले मध्य प्रदेश के थाने से सम्पर्क में रहकर एक ग्रुप बनाया जाए, ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान आसानी से किया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बॉर्डर पर लगे पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि सतर्क रहकर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग करें।

ये भी पढ़ें -प्रसाद और मंदिर मॉडल व सिक्का के नाम पर ऑनलाइन ठगी, यूएसए का आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार