देशी-विदेशी मेहमानों के भव्य स्वागत को तैयार रामनगरी, AAI ने की विमानों के पार्किंग की विशेष व्यवस्था, जानिए किन शहरों का किया चुनाव?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। 22 जनवरी को रामनगरी अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। देश-दुनिया के वीवीआईपी अयोध्या में हैं आमंत्रित किए गए हैं। इसी कड़ी में रामनगरी से नित नई खबरें सामने आ रही हैं। ताजा जानकारी मिली है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अयोध्या में पार्किंग की व्यवस्था की है। चार्टर्ड विमानों की पार्किंग 5 राज्यों के 12 एयरपोर्ट पर होगी। यूपी के अलावा बिहार, झारखंड, एमपी, उत्तराखंड में यह विमान पार्क किए जाएंगे।

अयोध्या में फिलहाल सिर्फ 4 ही विमानों के पार्किंग की व्यवस्था है। यहां पर एक पार्किंग पीएम नरेंद्र मोदी के लिए आरक्षित की गई है। बता दें कि एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया ने एक हजार किमी रेंज के 12 एयरपोर्ट का चयन किया है। जिनमें खजुराहो, जबलपुर, भोपाल, देहरादून, लखनऊ में विमान पार्क किए जाएंगे, वहीं प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, कुशीनगर, गोरखपुर में भी विमानों को पार्क करने की व्यवस्था की गई है।

इसके अतिरिक्त गया और देवघर एयरपोर्ट पर भी विमान पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आपको बता दें कि 22 जनवरी को 48 चार्टर्ड विमान उतारने का अथारिटी को निवेदन मिला है। लखनऊ में 8, कानपुर में 10 विमानों के पार्किंग की व्यवस्था फिलहाल की गई है। वहीं प्रयागराज-कुशीनगर में 4-4 विमान पार्क करने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा देहरादून-खजुराहो में 4-4 विमान की पार्किंग की जा सकती है। काशी में 6, इंदौर में 10, गोरखपुर में 17 विमान पार्क हो सकते हैं। 

लखनऊ एयरपोर्ट पर 20 जनवरी से नहीं मिलेगा विजिटर पास

लखनऊ। अयोध्या जाने वालों के लिए गौर करने वाली खबर है। लखनऊ एयरपोर्ट पर 20 जनवरी से विजिटर पास नहीं मिलेगा। एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है वहीं अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट पर 20 जनवरी से विजिटर पास, एंट्री टिकट पर रोक लगा दी गई है। गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्देश दिया गया है। वहीं प्राण प्रतिष्ठा में आने वाले विशिष्ट अतिथियों को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि अयोध्या जाने वाले कई विशिष्ट अतिथि भी लखनऊ उतर रहे हैं। एयरपोर्ट की सुरक्षा से जुड़ी सभी एजेंसियां विशेष इंतजाम कर रहीं हैं। 

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने रामलला और हनुमानगढ़ी के किए दर्शन, 11 दिनों में रामनगरी में मुख्यमंत्री का यह है तीसरा दौरा, video

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका