प्रधानमंत्री और गृहमंत्री चुप क्यों हैं: अजय कुमार लल्लू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा के लिए बहुत ही शर्मनाक है कि एक बेटी न्याय की आस लिए मर गई। महामहिम चुप क्यों हैं उनकी चुप्पी का राज क्या है, महिला होने के नाते अभी तक उनका एक भी बयान क्यों नहीं आया। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सहित …

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा के लिए बहुत ही शर्मनाक है कि एक बेटी न्याय की आस लिए मर गई। महामहिम चुप क्यों हैं उनकी चुप्पी का राज क्या है, महिला होने के नाते अभी तक उनका एक भी बयान क्यों नहीं आया। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सहित प्रदेश के मुखिया की चुप्पी का राज क्या है? कौन जवाब देगा देश को, देश रो रहा है, बिलख रहा है। देश की बेटी सुरक्षित नहीं हैं, क्या इसी तरह की घटनाएं निरन्तर उप्र में होती रहेंगी और सरकार संवेदनहीन बनी रहेगी।

उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगने जा रहे थे मुख्यमंत्री के गुर्गों द्वारा लाठी-डण्डों से हमें पीटा गया और गिरफ्तार किया गया। क्या न्याय मांगने वालों पर लाठी चलाई जाएगी। क्या पीड़ित बहन के लिए संघर्ष की बात करने पर लाठी चलाकर दमन किया जाएगा। उन्होने कहा कि योगी सरकार ने इन्सानियत को शर्मसार किया है। मुख्यमंत्री गद्दी छोड़ो, आपको इस पर बैठने का कोई अधिकार नहीं रह गया है।

प्रदेशव्यापी आन्दोलन के तहत हाथरस में कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। जनपद प्रतापगढ़ में कांग्रेस नेताओं को प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज करके गिरफ्तार किया गया। वहीं हाथरस जाते हुए बदायूं हाईवे पर कांग्रेस महासचिव ब्रम्हस्वरूप सागर, असलम चैधरी सहित कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया। राजधानी में सीएम आवास का घेराव करने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित कांग्रेसजनों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज में अजय श्रीवास्तव अज्जू, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनस रहमान, पिछड़ा वर्ग के चेयरमैन श्री मनोज यादव, संगठन मंत्री अनिल यादव, मीडिया संयोज ललन कुमार को गंभीर चोटें आईं।

संबंधित समाचार