बरेली रीजन में 256 कंडक्टरों की होगी भर्ती, जल्द दूर होगी कमी
बरेली, अमृत विचार : रोडवेज के बरेली रीजन में कंडक्टरों की कमी जल्द दूर हो जाएगी। उत्तर प्रदेश परिवहन राज्य सड़क परिवहन निगम ने कंडक्टरों की भर्ती निकाली है, जिसमें बरेली रीजन के लिए 256 कंडक्टरों की भर्ती होगी।
कंडक्टर की भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता इंटर पास होने के साथ केंद्र या राज्य सरकार की मान्यता प्राप्त संस्थाओं से सीसीसी प्रमाण पत्र भी अनिवार्य बताया गया है। आयु सीमा 18 से 40 साल बताई गई है। भर्ती के लिए सेवायोजन की वेबसाइट पर आवेदन किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें - बरेली: 'राम आएंगे' थीम पर मनाया मंगल उत्सव, भजनों पर महिलाओं ने किया डांस... दिखा उल्लास
