बरेली: 'राम आएंगे' थीम पर मनाया मंगल उत्सव, भजनों पर महिलाओं ने किया डांस... दिखा उल्लास
बरेली, अमृत विचार। राम आएंगे थीम पर जंक्शन रोड हवेली ग्रींस में 19 आज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दो बजे तक चला। एक उम्मीद संस्था की तरफ से होने वाले इस कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब और पंजाबी महासभा की सभी महिलाएं भी शामिल हुईं। 'एक उम्मीद संस्था' की फाउंडर अमिता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की थीम 'राम आएंगे रखी गई और इसमें सभी महिलाओं ने मंगल उत्सव मनाया।

भजनों पर किया डांस
कार्यक्रम डांस, भजन, रामायण प्रश्नोत्तरी और लाइव पेंटिंग का आयोजन हुआ। इसमें वारणी शुक्ला ने दस मिनट से भी कम में लाइव पेंटिंग बनाकर रिकार्ड बनाया। संस्था की गल्र्स के द्वारा राम के ऊपर बनाई गई पेंटिंग को भी डिस्प्ले किया गया और 22 जनवरी के लिए दीया का वितरण किया गया।
आशा मूर्ति, महक अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, नीलम जेठा, शीतल गुलाटी, रेनू महाजन, नीलू मेहंदीरत्ता, डिप्टी सीपीओ नीता अहिरवार, मन्नू विग, डॉ. नीलू मिश्रा, निधि अग्रवाल, मुस्कान अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, रचना सक्सेना और राधा सिंह आदि मौजूद रहीं।
यह भी पढ़ें- बरेली: खाना खाते वक्त शख्स की मौत... मेज पर औंधे मुंह गिरा, सुबह लोगों ने देखा तो उड़े होश
