मध्यप्रदेश के स्कूलों में 22 जनवरी को अवकाश, शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी को मध्यप्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से कल रात इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया। दो दिन पहले सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों में 22 जनवरी को आधे दिन, दोपहर ढ़ाई बजे तक का अवकाश घोषित किया था।

ये भी पढ़ें - अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पोर्टेबल अस्पताल ‘भीष्म’ स्थापित, आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए व्यापक चिकित्सकीय सुविधा की तैयारी

संबंधित समाचार