शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से की शादी, सानिया मिर्जा से ले लिया तलाक!
कराची। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से तलाक के बाद पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री सना जावेद से निकाह कर लिया। शोएब और सानिया का पांच साल का एक बेटा भी है जो सानिया के साथ रहता है। शोएब ने सोशल मीडिया पर अपनी नयी पत्नी के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं।
पिता ने कहा- ये तलाक नहीं, खुला था
सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने बताया, यह 'खुला' था जिसमें मुस्लिम महिला अपने पति से एकतरफा तलाक ले सकती है। शोएब और सानिया के संबंधों में दरार की खबरें 2022 से आ रही थी और पिछले दो साल में दोनों को साथ नहीं देखा गया। कुछ समय पहले ही शोएब ने इंस्टाग्राम पर सानिया को अनफॉलो किया था। सानिया और शोएब ने हैदराबाद में अप्रैल 2010 में निकाह किया था और दोनों दुबई में रहते थे।
- Alhamdullilah ♥️
— Shoaib Malik 🇵🇰 (@realshoaibmalik) January 20, 2024
"And We created you in pairs" وَخَلَقْنَاكُمْ أَزْوَاجًا pic.twitter.com/nPzKYYvTcV
सना जावेद ने पाकिस्तान के कई ड्रामा सीरियल और फिल्मों में काम किया है। उसने 2020 में गायक उमेर जैसवाल से शादी की थी लेकिन दो महीने बाद ही उनका तलाक हो गया। सानिया ने पिछले साल पेशेवर टेनिस को अलविदा कहा। अपने 20 बरस के कैरियर में उन्होंने 43 डब्ल्यूटीए युगल खिताब और एक एकल खिताब जीता है। उन्हें भारतीय महिला टेनिस की पुरोधा कहा जाता है।
सानिया से शोएब की शादी अप्रैल 2010 में पाकिस्तान और भारत दोनों जगह आयोजित विवाह समारोहों में हुई थी। दंपति 2018 माता-पिता बने। सानिया से पहले शोएब की शादी आयशा सिद्दीकी से हुई थी। शादी के आठ साल बाद 2010 में दोनों ने तलाक ले लिया था। रुसवाई में अपनी भूमिका के लिए मशहूर सना ने 2020 में गायक उमैर जसवाल से शादी की। किसी भी पक्ष ने सार्वजनिक रूप से अभी तक अपने पूर्व जीवनसाथी से अलग होने की पुष्टि नहीं की है।
ये भी पढ़ें : भारतीय महिला हॉकी टीम ने अच्छा खेला, हड़बड़ी में नहीं लेंगे कोई फैसला : हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ
