बरेली: आईएमए में 1 से 7 अक्टूबर तक लगेगा राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस शिविर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आईएमए अध्यक्ष डा. मनोज अग्रवाल ने बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गुरुवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर आईएमए हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आईएमए की निदेशक अंजू उप्पल ने बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जा …

बरेली, अमृत विचार। आईएमए अध्यक्ष डा. मनोज अग्रवाल ने बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गुरुवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर आईएमए हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आईएमए की निदेशक अंजू उप्पल ने बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जा रहा है। इसमें शिविर लगाने के साथ ही रक्तदाताओं को सम्मानित किया जाता है। लेकिन इस बार कोरोना के कारण सम्मान का कार्यक्रम नहीं रखा गया है।

रक्तदाताओं के लिए इस बार सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। जिसमें रक्तदाता सेल्फी क्लिक कर सोशल मीडिया पर शेयर कर सकेंगे। आईएमए के कोषाध्यक्ष डा. गौरव गर्ग व मेडिकल ऑफिसर डा. पारुल ने कहा कि रक्तदान 1 से 7 अक्टूबर तक आईएमए भवन के प्रांगण में होगा। रक्तदान सप्ताह के दौरान कोविड-19 के बचाव के सभी दिशा निर्देश का पालन किया जाएगा। सचिव अतुल अग्रवाल ने कहा कि रक्तदाता को एक विशेष उपहार दिया जाएगा जिसमें रक्तदान को प्रोत्साहित करने का संदेश भी होगा। ज्यादा से ज्यादा लोग आकर इस कार्य में भाग लें।

संबंधित समाचार