दो फरवरी से शुरू होगा यूपी विधानमंडल का सत्र, राज्यपाल दोनों सदनों को करेंगी संबोधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों (विधान सभा और विधान परिषद) का वर्ष 2024 का प्रथम सत्र दो फरवरी से शुरू होगा। इस दिन उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोनों सदनों को विधानसभा मंडल में एक साथ संबोधित करेंगी। 

शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। उत्‍तर प्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने यहां जारी एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने 18वीं विधानसभा का वर्ष 2024 का प्रथम सत्र शुक्रवार दो फरवरी को आहूत किया है। 

विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉक्टर राजेश सिंह ने बताया कि दो फरवरी को सदन के सत्र की शुरुआत होगी और उस दिन पूर्वान्ह 11 बजे विधानसभा मंडप में राज्यपाल दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगी। एक अधिकारी ने बताया कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सत्र का विधिवत कार्यक्रम तय किया जाएगा।  

यह भी पढ़ें:-रामलला प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, कहा- हमारा सौभाग्य है कि हमें ईश्वर ने सद्बुद्धि दी

संबंधित समाचार