दिल्ली: AAP कल निकालेगी 'शोभायात्रा', वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) सोमवार को दिल्ली में शोभायात्रा निकालेगी और पूरे शहर में सामुदायिक रसोई (भंडारे) का आयोजन करेगी। पार्टी सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। यह कार्यक्रम अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अनुकूल है। 

एक सूत्र ने बताया, ‘‘पार्टी सोमवार को एक शोभा यात्रा निकालेगी, जिसमें ‘आप’ के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी सोमवार को समूचे राष्ट्रीय राजधानी में 'भंडारे' का भी आयोजन करेगी।’’ ‘आप’ सरकार प्यारेलाल भवन में तीन-दिवसीय रामलीला भी आयोजित कर रही है। यह कार्यक्रम शनिवार से शुरू हुआ था। 

यह भी पढ़ें- ढांगरी आतंकवादी हमला मामला: एनआईए ने एक किशोर को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार