मुरादाबाद: तीन तलाक देने का आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना पुलिस ने दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने और तीन तलाक देने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। कटघर थाना क्षेत्र के ग्राम भैसिया निवासी मुन्ने ने अपनी बेटी निशा का निकाह बकरी का हाता असालतपुरा निवासी बब्बू के साथ किया था। महिला का आरोप …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना पुलिस ने दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने और तीन तलाक देने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। कटघर थाना क्षेत्र के ग्राम भैसिया निवासी मुन्ने ने अपनी बेटी निशा का निकाह बकरी का हाता असालतपुरा निवासी बब्बू के साथ किया था। महिला का आरोप है कि निकाह के बाद से ससुराली दहेज में तीन लाख रुपए की मांग करने लगे। इंकार करने पर अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती। बाद में पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने कटघर थाने में ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति बब्बू को गिरफ्तार कर लिया है।
अप्राकृतिक कृत्य करने में एक गिरफ्तार
नाबालिग से मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोप में कटघर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। करीब सात माह पहले कटघर थाने में फलमंडी निवासी प्रमोद के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। मंगलवार की शाम पुलिस ने उसे हनुमान मूर्ति के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
शहर कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने शहर कोतवाली में दी गई शिकायत में कहा कि स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मुनीमपुर निवासी नाजिम अली ने उसे शादी का झांसा दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक होटल में लाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि कई दफा दुष्कर्म करने के बाद निकाह से इंकार कर दिया। दबाव डालने पर दहेज की मांग करने लगे। पुलिस ने आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
