रामोत्सव : राम जानकी की झांकी के साथ निकाली गई शोभायात्रा
लखनऊ, अमृत विचार। अयोध्या (Ayodhya) में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर सोमवार यानी 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चलते हर तरफ उत्सव का माहौल है। रविवार को यहियागंज के व्यापारियों ने राम जानकी झांकी निकाली। ढोल, ताशा, नगाड़ा और भगवान के झण्डे के साथ प्रभू श्रीराम का चित्र लोगों के आर्कषण का केंद्र रहा। शोभायात्र के दौरान शामिल श्रद्धालु लगातार प्रभु श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे।
रामजानकी झांकी नेहरूक्रास से दालमण्डी, सुभाष मार्ग होते हुए राम मन्दिर पर समाप्त हुई। व्यापारी अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 22 जनवरी को हो रहे अयोध्या में राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर यह झांकी निकाली गयी है। साथ ही 22 जनवरी को आयोजन का हिस्सा बनने के लिए व्यापारियों से अपील की गई है। यह भी कहा कि अपनी अपनी दुकान के साथ मकान को भी सजाकर दीप जलाएं और पास के मन्दिर में एक दीपक अवश्य जालाएं। प्रशान्त गर्ग ने बताया कि रविवार को निकाली गई रामजानकी झांकी में सैकड़ो की संख्या में लोग श्रीराम का जय घोष करते हुये चल रहे थे । यह समय 550 वर्षो के बाद मिला है। जिसे सभी लोग बड़े उत्सव के साथ मना रहे हैं। इस अवसर पर बनवारी लाल कंछल, रामशंकर अवस्थी, राजेन्द्र अग्रवाल, प्रशान्त गर्ग, समीर जैन, नीरज गुप्ता, दीपक अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, विनय गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कल: 'राममय' हुई अयोध्या, पुष्पों और रोशनी से सजी रामनगरी, देशभर में उत्सव का माहौल, देखें तस्वीरें
