VIDEO : राम भक्ति में डूबा बॉलीवुड, मंदिर के बाहर खुशी से झूमीं कंगना-हेमा मालिनी...बोलीं- जय श्रीराम

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

अयोध्या। बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा की कई सितारे अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर भावुक नजर आए। भगवान राम विराजमान हो चुके हैं। राम भगवान की पहली अलौकिक झलक भी सामने आ चुकी है। उनके दिव्य दर्शन कर सभी राम भक्त उत्साहित हैं। फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया पर रामलला की मूर्ति की फोटो शेयर की है इस खास पल को कंगना रनौत ने खुशी से मनाया। राम के सालों बाद अयोध्या लौटने पर कंगना ने जय श्री राम के नारे लगाए। वो हर्षोउल्लास दिखाते हुए मंदिर परिसर में झूमीं। हेमा मालिनी भी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद खुशी से झूमती हुई नजर आईं।

HEMA

'मैं आज बहुत खुश हूं, बचपन से स्वप्न देखते थे'
संगीतकार अनु मलिक ने बताया कि वळ राम मंदिर के सामने खुद को देखकर भावुक हो गये और आंखों से आसू बहने लगे। यह आपके साथ हो जाता है, आप इसे प्लान नहीं कर सकते हैं। सुभाष घई ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं। बचपन से स्वप्न देखते थे। अयोध्या के बारे में देखते थे, सुनते थे। आज स्वयं अयोध्या में हैं और वो भी इस ऐतिहासिक दिन। जैकी श्रॉफ ने कहा कि भगवान मे हमें यहां तक बुला लिया, बहुत बड़ी बात है। महाभारत में कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नितिश भारद्वाज ने कहा कि मंदिर के माध्यम से एक बार फिर पुराना गौरव दिख रहा है। अनुपम खेर ने कहा कि आज हर्षोउल्लास का दिन है, जो भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।

2

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शेयर की सेल्फी
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बॉलीवुड की तमाम सेलिब्रिटीज का जमावड़ा लगा। इस दौरान सुभाष घई ने एक सेल्फी शेयर की, जिसमें कई अभिनेता और अभिनेत्री नजर आए।

RAM   ...

दक्षिण भारतीय सुपरस्टार चिरंजीवी बेटे राम चरन के साथ राम जन्मभूमि पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाग्यशाली हैं, जो भगवान ने यह अवसर दिया।सोनू निगम प्राण प्रतिष्ठा के बाद भावुक हो गये। उन्होंने कहा कि अभी कुछ बोलने को है नहीं। मालिनी अवस्थी ने कहा कि आज अभिभूत करने वाला दिन है। अब समय नहीं कट रहा कि भगवान राम प्रकट हों।

ये भी पढे़ं : PHOTOS : सजधज कर राम मंदि‍र पहुंचे बॉलीवुड सितारे, अमिताभ बच्चन से लेकर रणबीर-आलिया तक...दिखा ट्रेडिशनल लुक

संबंधित समाचार