Ram Mandir News: मन में राम तन में राम, मंदिर से लेकर कण कण में राम; सदियों पुराना सपना हुआ पूरा, भक्तों ने लगाया 'जय श्री राम' का नारा...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहरवासियों में काफी उत्साह है।

सदियों का ख्वाब आज पूरा हो रहा है। अयोध्या में प्रभु राम आ रहे हैं। पूरे विश्व में सनातनियों का मान बढ़ा है। ऐसे में औरैया जिले में रामभक्त सुबह से ही मंदिरो में पूजा अर्चना करने पहुंच गए। सभी उत्साहित हैं।

औरैया, अमृत विचार। सदियों का ख्वाब आज पूरा हो रहा है। अयोध्या में प्रभु राम आ रहे है। पूरे विश्व में सनातनियों का मान बढ़ा है। ऐसे में औरैया जिले में रामभक्त सुबह से ही मंदिरो में पूजा अर्चना करने पहुंच गए। सभी उत्साहित है। सब के मन में राम, तन में राम या कहे कण कण में राम। ऐसा उत्साह और उल्लास शायद उस समय हुआ होगा जब राम लंका से अयोध्या आए होंगे। 

वही उल्लास और आस्था सभी सनातनियों के दिल में हिलोरे मार रही है। जिले के कई मंदिरों को एक दिन पहले से लाइटिंग व फूलों से सजाया जाने लगा था और कई जगह सुंदर काण्ड और रामायण का पाठ हो रहा है। आज सभी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ रामधुन माहौल को राम मय बना रही है। आइए बताते है जिले के कुछ प्रमुख मंदिरों का आंखों देखा हाल -

फोटो 2 मन में राम (1)

राम मंदिर दिबियापुर में संकीर्तन और संगीतमय सुंदर काण्ड का पाठ सुबह से गुंजायमान है जिससे पूरा वातावरण राममय हो गया। एक अलौकिक छटा देखने को मिली जिससे श्रद्धालुओं का मन प्रफुल्लित हो उठा। वहीं ग्राम मेरखपुर में सुबह सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जा रहा है जहां लोग रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी उत्साहित दिखे।

गेल सीआईएसएफ कॉलोनी में शिव मंदिर की भव्यता देखते बन रही है वहां भी संगीतमय सुंदरकाण्ड का पाठ आयोजित हो रहा है और दूसरी ओर भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है।

दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर को भी फूल मालाओं आदि से सुसज्जतित किया गया जहां सुबह से ही श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Kanpur Live Coverage: पूजन, यात्रा और भजनों से शहर हुआ राममय... सौहार्द की मिसाल पेश करते डॉक्टर आसिफ, पुलिस का कड़ा पहरा, यहां देखें- पल-पल की अपडेट

संबंधित समाचार