Auraiya: रामभक्तों की पूरी हुई मुराद; अयोध्या में विराजे श्री राम, शहरवासियों में दिखा उत्साह, लगाए 'जय श्री राम' के नारे...

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

सदियों से चला इंतजार खत्म हो गया। अयोध्या में प्रभु राम आ चुके हैं। पूरे विश्व में सनातनियों का मान-सम्मान भी बढ़ा है। ऐसे में भक्तों ने औरैया में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया।

औरैया, अमृत विचार। सदियों से चला इंतजार खत्म हो गया। अयोध्या में प्रभु राम आ चुके हैं। पूरे विश्व में सनातनियों का मान-सम्मान भी बढ़ा है। ऐसे में जिले में मौजूद रामभक्त सुबह से ही मंदिरो में पूजा अर्चना के लिए जाते दिखे। सभी उत्साह से परिपूर्ण थे। ऐसा उत्साह और उल्लास शायद ही पहले कभी देखा गया होगा। सबके मुख से बस जय श्री राम के नारे निकल रहे थे।

औरैया (6)

वहीं उल्लास और आस्था सभी सनातनियों के दिलों में हिलोरे मार रही है। जिले के कई मंदिरों को एक दिन पहले से लाइटिंग व फूलों से सजाया जाने लगा था और कई जगह सुंदर काण्ड और रामायण का पाठ भी हो रहा है। आज सभी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ रामधुन माहौल को राम मय बना रही है। 

राम मंदिर दिबियापुर में संकीर्तन और संगीतमय सुंदर काण्ड का पाठ सुबह से गुंजायमान है, जिससे पूरा वातावरण राममय हो चुका है। एक अलौकिक छटा देखने को मिली जिससे श्रद्धालुओं का मन प्रफुल्लित हो उठा। वहीं ग्राम मेरखपुर में सुबह सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जा रहा है जहां लोग रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी उत्साहित दिखे।

औरैया 2 (1)

गेल सीआईएसएफ कॉलोनी में शिव मंदिर की भव्यता देखते बन रही है। वहां भी संगीतमय सुंदरकाण्ड का पाठ आयोजित हो रहा है। दूसरी ओर भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर को भी फूल मालाओं आदि से सुसज्जतित किया गया।

जहां सुबह से ही श्रद्धालु पूजा अर्चना करने का तांता लगा हुआ है। हनुमान मंदिर सेहुद धाम में महंत राम प्रिय दास के सानिध्य में संकीर्तन और संगीतमय सुंदर काण्ड के पाठ से गुंजायमान है जिससे पूरा वातावरण राममय ही गया।

एक अलौकिक छटा देखने को मिली जिससे श्रद्धालुओं का मन प्रफुल्लित हो उठा। इस अवसर पर पूर्व विधान सभा प्रत्याशी रामकुमार अवस्थी,समाजसेवी धीरज शुक्ला,धनंजय दुबे,उमेश पालीवाल,महेश पाण्डेय,सुशील दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

गेल गांव में अयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, इसमें गेल के कार्यकारी निदेशक अजय त्रिपाठी सहित बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यात्रा श्री सर्वेश्वर मंदिर से शुरू हुई और गेल गांव के विभिन्न कुंजों से होती हुई निकली। शोभायात्रा में छोटे छोटे बच्चों श्री राम, जानकी और हनुमान आदि का स्वरूप बना रखा था। इस यात्रा में बड़ी संख्या में गेल गांव के स्त्री, पुरुष और बच्चे शामिल थे। लोग भगवा ध्वज और पीले वस्त्रों में उत्साह से भरे हुए थे। शाम को सर्वेश्वर मंदिर में दीपोत्सव और भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Farrukhabad: प्राण प्रतिष्ठा के दिन मां बनने पर स्वयं को सौभाग्यशाली मान रही महिलाएं; बोली- 'भगवान राम मेरे घर आ गए हैं'...

संबंधित समाचार