Farrukhabad: प्राण प्रतिष्ठा के दिन मां बनने पर स्वयं को सौभाग्यशाली मान रही महिलाएं; बोली- 'भगवान राम मेरे घर आ गए हैं'...

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

फर्रुखाबाद में प्राण प्रतिष्ठा के दिन मां बनने पर महिलाएं स्वयं को सौभाग्यशाली मान रही हैं।

अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पुत्र को जन्म देने वाली महिलाएं फूली नहीं समा रही हैं। उनका कहना है कि इस शुभ घड़ी में उनके घर राम खुद आ गए हैं।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पुत्र को जन्म देने वाली महिलाएं फूली नही समा रही हैं। उनका कहना है कि इस शुभ घड़ी में उनके घर राम खुद आ गए हैं। डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की महिला यूनिट में आज चार प्रसूताओं ने पुत्र को जन्म दिया है। 

पुत्र को जन्म देने वाली वंदना पत्नी पवन  निवासी सिया थाना कमालगंज,हंसमुखी पत्नी अर्जुन निवासी बजीरपुर चौरसिया अल्लागंज शाहजहांपुर, ज्योति पत्नी ललित जैतपुर जहानगंज, कंचन पत्नी ऋषभ हुसैनपुर पीथनापुर, अमृतपुर हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद बेटे को जन्म देने वाली वंदना पत्नी पवन बताती हैं कि यह उनका पहला बच्चा है और वह बच्चा ऐसी शुभ घड़ी में पैदा हुआ है, जिसमें भगवान राम 500 साल बनवास काटकर अयोध्या में फिर वापस लौटे हैं। इस शुभ घड़ी में बच्चा पैदा होना भगवान राम का स्वयं उसके घर में आ जाना है। 

वह बच्चे को जन्म देने के बाद फूली नहीं समा रही हैं। अन्य महिलाओं ने भी कुछ इसी तरह की अभिव्यक्ति व्यक्त की है। सभी महिलाओं का मानना है कि बच्चों को जन्म देना तो अलग बात है लेकिन इस शुभ घड़ी में उनके घर बेटा आना एक बहुत बड़ी बात है। 

कोई इसे परमात्मा का प्रसाद मान रही हैं तो कोई भगवान राम की कृपा मान रही हैं। कुल मिलाकर बेटा हो या बेटी आज के दिन जन्म देने के बाद महिलाएं फूली नहीं समा रही हैं। लोहिया अस्पताल में ही जश्न का माहौल बना हुआ है। एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर लोग खुशियां मना रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Kanpur LIVE Coverage: एक ही नारा एक ही नाम... जय श्री राम जय श्री राम के नारों से गूंज रहा शहर, घरों में लोग कर रहे सुंदरकांड, यहां देखें- पल-पल की अपडेट

संबंधित समाचार