लखनऊ: 'रामभक्ति' में लीन दिखी 'लखनपुरी', लड़कियों ने गर्दन पर खूब गुदवाए 'जय श्रीराम लिखे टैटू
लखनऊ। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद लखनपुरी भी पूरी तरह से राममय हो चुकी है। भंडारे और झांकियों के अलावा शरीर पर भगवान राम की फोटो और जय श्रीराम लिखवानों वालों की संख्या बढ़ते जा रही है। सोमवार को शहर में टैटू बनाने को रेला लगा रहा। एक-एक टैटू ऑर्टिस्ट ने पूरे दिन में 20 से 25 लोगों के टैटू बनाया। इस दौरान स्थायी और अस्थायी दोनों तरह के टैटू लगाए गए।
भूतनाथ में टैटू बनाने वाले कर्ण ने बताया कि उनके यहां पूरे दिन में करीब 20 लोगों ने टैटू बनवाया। भगवान राम से संबंधित करीब 10 तरह के टैटू वह लोग तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 10 दिन से करीब रोज 10 से 15 लोग ऐसे आते हैं जो भगवान से जुड़े टैटू बनवा रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या लड़कियों की होती है।
22 जनवरी की प्लानिंग पहले से की थी
आशियाना निवासी तमन्ना निगम ने अपने हाथ पर भगवान राम की धनुष तानते हुए टैटू बनवाया। उन्होंने बताया कि यह हम सब के लिए अच्छी बात है। काफी दिन से इसकी प्लानिंग कर रही थी लेकिन 22 जनवरी का डेट तय गया था। उनके साथ उनकी दो दोस्तों ने भी टैटू बनवाया।

सनातन संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा
इंदिरा नगर निवासी खुशी बताया कि अपने गर्दन के नीचे टैटू बनवाया है। हालांकि अभी अस्थायी टैटू बनवाया है। इसमें करीब 600 रुपए खर्च हुए है। लेकिन जल्द ही स्थायी टैटू बनवाने का प्लान है। हर्षिता सिंह ने बताया कि हमने 22 जनवरी का प्लान किया था। भगवान राम हमारी सनातन संस्कृति की पहचान है।

