Ayodhya Ram Mandir: प्राण-प्रतिष्ठा होते ही थिरकते आए नजर... दीप जलाकर बांटा प्रसाद, राममय हुआ जिला
कानपुर देहात में प्राण-प्रतिष्ठा होते ही लोग थिरकते नजर आए।
कानपुर देहात में प्राण-प्रतिष्ठा होते ही लोग थिरकते नजर आए। इस दौरान लोगों ने जगह जगह स्टाल लगा कर भंडारा भी बांटा।
कानपुर देहात, अमृत विचार। कानपुर देहात जनपद में सोमवार को जगह-जगह रामोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान लोगों ने जगह जगह स्टाल लगा कर भंडारा बांटा और रामलाला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोग थिरकते नजर आये।
राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने रायपुर स्थित हनुमान जी मन्दिर में सुंदर कांड का आयोजन किया। इसी दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पहुची राज्यमंत्री ने धर्म नगरी श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हजारों लोगों के समक्ष बैठ कर देखा।
भगवान श्रीराम लला की आरती कर लोगों को प्रसाद वितरण किया। इस दौरान लोगो मे भारी उल्लास देखने को मिला। वही कस्बा रायपुर में आयोजित विशाल शोभायात्रा में प्रतिभाग कर प्रभु की यात्रा की। राज्यमंत्री नें कहा कि 500 से अधिक वर्षों के अनवरत संघर्ष के पश्चात आज का यह पावन क्षण भावुक करने वाला है।

धर्मनगरी श्री अयोध्याधाम में प्रभु श्री रामलला विधि-विधान प्राण प्रतिष्ठित हुए हैं। यह हमारी पीढ़ी का परम सौभाग्य है। कि हम इस पल के साक्षी हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिवस निरंतर कठोर यम-नियम का पालन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर प्रभु के विग्रह की स्थापना की। आज श्री अयोध्या जी के साथ हर गाँव, शहर, देश, विदेश, संपूर्ण विश्व राममय है।
आइए, हम सभी भगवान श्री राम के आदर्शों, जीवन मूल्यों को आत्मार्पित करें और समाज व संस्कृति के लिए स्वयं को समर्पित करें। इस दौरान पूर्व प्रधान महेश तिवारी, अरुण त्रिपाठी, गौरव शुक्ला, शिवकेश त्रिपाठी, रवि, रोली तिवारी सहित कार्यक्रम में तमाम लोग मौजूद रहे।
शिवली क्षेत्र के बैरी में रामलाला की स्थापना के बाद शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें लोग डीजे की धुन पर थिरकते नजर आये कस्बे के साकेत धाम मंदिर में चल रही रामायण के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जागेश्वर मंदिर में रात दीपोत्सव कार्याक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर मोहित अवस्थी, सौरभ दीप तिवारी अभिषेक शुक्ला सहित भक्त मौजूद रहे मूसानगर कस्बे की मुक्ता देवी मंदिर में सुंदर काण्ड पाठ हवन पूजन एवं प्रसाद वितरण किया गया।

देवयानी सरोवर स्थित काली माता मंदिर में विशाल हवन एवं भण्डारा किया गया। वहीं बालाजी धाम मंदिर में सुंदर काण्ड पाठ हवन पूजन एवं भण्डारा किया गया। वहीं ग्राम पंचायत हलिया के क्योंटरा बांगर दुर्गा देवी मंदिर में सुंदर काण्ड पाठ एवं प्रसाद वितरण किया गया। नयापुरवा में स्थित हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ समाप्ति पर भण्डारा किया गया।
रसूलाबाद के सिद्ध पीठ श्री धर्मगढ़ बाबा परिसर पर सुंदरकांड का पाठ कराया गया जा रसूलाबाद विधायक पूनम शंखवार सहित कई सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे रसूलाबाद के तिस्ती असालतगंज मे भंडारा कराया गया जिसमें उपस्थित रहे अमित चैरसिया रवि गुप्ता शुभाम त्रिवेदी अक्षय त्रिपाठी राघव त्रिवेदी विकास चैरसिया केशव यादव लेखपाल अंशुमन यादव कहिंजरी जनथर खेड़ा भोले बाबा के मंदिर पर व लालाभगत मे देवी के मंदिर पर भी रामायण का पाठ हुआ।
वहीं निराला नगर के देवी के मंदिर व अमित पाण्डेय के निज निवास पर भी सुंदरकांड वी भगवान भोलेनाथ की स्थापना कराई गई जहा कहिंजरी मे भगवान श्री राम सीता कि भाव शोभा यात्रा निकाली गई जहां भागवत श्री राम के जय घोष करते पूरे नगर में भ्रमण कराया गया। वहीं सिद्ध पीठ से धर्मगढ़ बाबा परिसर पर भाजपा विधायक पूनम शंखवार के साथ आचार्य ने सुंदरकांड का पाठ किया वह पूरे नगर को दुल्हन के तरीके से सजाकर भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया वही जगह-जगह पर भंडारा भी कराया गया।

इस अवसर पर अमित पाण्डेय रामू गुप्ता लवका गुप्ता बउन चैरसिया सत्संग मंडल अध्यक्ष आलोक बाजपेई गौरव सिंह गौर कमलेश गुप्ता सतेंद्र सिंह प्रमोद सिंह गणेश शंकर तिवारी गिरजा शंकर मिश्रा सुरेश गुप्ता रनियां के वार्ड नंबर 14 बजरंग नगर शेरपुर मार्ग पर टीम अभिषेक सिंह पिंकू भैया ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुंदरकांड, राज तिलक और भंडारे का आयोजन कराया। आशीष म्यूजिक एंड पार्टी की ओर से कलाकारों ने सुंदरकांड पाठ किया।
करचल में विकास सिंह चैहान ने खिचड़ी वितरित कर बुजर्ग लोगो का आशीर्वाद लिया दीपदान प्रसाद वितरण, चैकी परिसर में बने संकट मोचन मंदिर में हनुमान चालीसा व प्रसाद वितरण हुआ। वहीं रनिया पड़ाव में युवाओं द्वारा सुंदरकांड के पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर के समय शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा। कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल को फूल माला तथा गुब्बारों से भब्य रूप में सजाया गया। देव भवन में बने मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
सुंदर पाठ के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। राजपुर कस्बे में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में राजपुर के जैनपुर स्थित राम जानकी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की गई। समाजसेवी डाक्टर अनिल पोरवाल ने सुन्दर कांड पाठ व हवन का आयोजन कराया। इसके बाद भंडारा प्रसाद वितरण किया गया। वही राजपुर के शिवधाम वाटिका स्थित राज राजेश्वर सिंह महाराज मंदिर में गौरक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में सुंदर पाठ आयोजित किया गया।
इस दौरान राम भक्तों ने 101 घी के दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया। देवेन्द्र कटियार, प्रशांत मिश्रा, मंजीत मिश्रा, कुलदीप पाठक समेत सैकड़ों रामभक्त मौजूद रहे। इधर शाहजहाँपुर स्थित काली माता मंदिर में रामभक्तों ने भगवा ध्वज लहराकर राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खुशियाँ मनाई। बाद में विशाल भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरण किया। अभिषेक, सत्यम ठाकुर, आभाष साहू, राहुल पाल, ऋषि कौशल मौजूद रहे।
पुखरायां कस्बे के बड़े महादेवन मन्दिर के प्रांगण से श्री राम मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के पर्व पर सजीव भगवान श्री राम दरबार की झाकी सहित भजन यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली गई, जिसमें भगवान श्री राम के झांकी के दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ आरती की गई। महिलाओं सहित अन्य राम भक्त ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के साथ राम भक्त जरकारे लगाते रहे।
बड़े महादेवन मन्दिर के प्रांगण से श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पर्व पर भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण सहित हनुमान, शंकर माता पार्वती, राधा कृष्ण आदि की सजीव झांकी रथ में बैठाकर निकाली गई। जिसमें रेणुका सचान, ऊषा दिवेदी, शारदा ओमर, प्रीति, डिम्पल, नेहा, मनोरमा, जया देवी, सुमन और विनीता आदि महिलाओ सहित अन्य राम भक्तो ने भगवान राम के जयकारे लगाने के साथ नृत्य करते हुए, नगर भ्रमण के लिए निकली।
वहीं पर भजन यात्रा बड़े महादेवन मन्दिर से चलकर, बरसाती पुलिया, मौहर माता मन्दिर, झगड़ेश्र्व मन्दिर, मंडी मोड़, बस स्टैंड, मीरपुर से वापस सर्राफा बाजार, नेतराम गली होकर बड़े महादेवन मन्दिर पहुंची। जहां यात्रा का समापन हुआ। भजन यात्रा में राजेश ओमर, टीटू गोयल, जगन्नाथ ओमर, संदीप गौड़, सरवन गोयल, विजय गुप्ता आदि राम भक्तों ने जगह जगह राम भक्तो ने पुष्प वर्षा के साथ के साथ प्रसाद वितरित किया।
सभी राम भक्त थिरकते हुए साथ में भगवान के जयकारे लगाते रहे है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष के पति करुणा शंकर दिवाकर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, गोविन्द मिश्रा, विराट अवस्थी, लक्की, विवेक गुप्ता, यशु, शिवम गर्ग, अखिलेश, विकास गौड़, जीतू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: जिला जेल में बंदियों ने देखा अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण... खुशी से नाच उठे बंदी
