Ayodhya Ram Mandir: दीप दान से जगमगाया गंगा तट पांचाल घाट; जिलाधिकारी ने आरती कर लिया आशीर्वाद...

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

फर्रुखाबाद में गंगा तट पांचाल घाट पर दीप दान किया गया।

भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने पर पांचाल घाट पर कार्यक्रमों की धूम मची रही। गंगा तट पर जिलाधिकारी ने आरती करके आशीर्वाद लिया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने पर पांचाल घाट पर कार्यक्रमों की धूम मची रही है। गंगा तट पर जिलाधिकारी ने आरती करके आशीर्वाद लिया। साधु संत व कल्पवासी अपनी कुटिया के सामने जय श्रीराम लिखकर भजन कीर्तन करते रहे।

पांचाल घाट गंगा पर बसी आस्था की नगरी में भी अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने के शुभ अवसर पर गंगा तट पर कल्वासी व साधु संतो की कुटिया में कार्यक्रमों की धूम मची रही है। पंचदस नाम जूना अखाड़े के अध्यक्ष सत्यगिरी महाराज के आश्रम में हवन पूजन के बाद भंडारा चलता रहा। शाम को साधु संतो ने भजन कीर्तन कर भगवान की पूजा की।

कन्नौज 45

पंचदस नाम जूना अखाड़ा बड़ा हनुमान घाट काशी के महंत मनोज भारती बब्बा गुरु के आश्रम में भी हवन पूजन किया गया। इसके बाद भक्तो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। फिर गणेश स्वरूप की वंदन के बाद राम दरबार की झांकी सजाई गई जिसमें रात में राम लीला का मंचन किया गया है। आदर्श क्षेत्र में स्वामी सतस्वरूप ब्रम्हचारी ने श्रीराम स्तुति कर हनुमान चालीसा का पाठ किया है। उसके बाद आरती की गई जिसमें कल्पवासियो ने पहुंच कर भाग लिया है। 

कन्नौज 46

शाम को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा पर दीप जलाए गए। क्षेत्र के सभी कल्पवासियों ने दीप जला कर खुशी मनाई। गंगा तट पर आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल ने गंगा आरती की। आरती में सदर विधायक सुनील दत्त द्विवेदी डीएम  संजय कुमार सिंह, एडीएम सुभाष चन्द्र प्रजापति ने शामिल होकर मां गंगा मईया से आशीर्वाद लिया है। गंगा तट पर हो रही आरती में साधु संत व कल्पवासी भी शामिल हुए है। गंगा तट पर कल्पवास कर रहे कल्पवासी ने भजन कीर्तन कर खुशी जताई है।

यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: रामलला शोभायात्रा में दिखा भक्ति का रंग; बजे ढोल-नगाड़े, सजीव झांकियों ने किया आकर्षित, गूंजा जय श्रीराम...

संबंधित समाचार