Ayodhya Ram Mandir: रामलला शोभायात्रा में दिखा भक्ति का रंग; बजे ढोल-नगाड़े, सजीव झांकियों ने किया आकर्षित, गूंजा जय श्रीराम...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव पर रामलला की मनमोहक शोभायात्रा निकाली गई।

कन्नौज में प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव पर रामलला की मनमोहक शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों व बैंड-बाजों की धुनों के साथ शोभायात्रा ने शहर में भ्रमण किया तो समूचा वातावरण राममय हो गया।

कन्नौज, अमृत विचार। राममंदिर में जब रामलला विराजे तो रामभक्तों की आस्था की सीमा रेखा को लांघ गई और पूरे जिले में सभी शहरों, कस्बों व गांवों में रामदरबार के साथ शोभायात्राएं निकाली गईं। ढोल-नगाड़ों व बैंड-बाजों की धुनों के साथ शोभायात्रा ने शहर में भ्रमण किया तो समूचा वातावरण राममय हो गया। भक्तों ने जय श्रीराम का उद्घोष कर दसों दिशाओं को गुंजायमान कर दिया।

कन्नौज 2 (1) 

सोमवार को शहर के सरायमीरा में रामकाज सेवा समिति की तरफ से दिव्य राम दरबार शोभायात्रा निकाली गई। हजारों भक्तों ने हाथ में भगवाध्वज और राष्ट्रीय ध्वज लेकर जयकारे लगाए और डीजे पर बज रहे भगवान के सुमधुर भजनों पर नृत्य किया। शोभायात्रा में सबसे आगे रथ पर रामदरबार की झांकी ने सभी को आकर्षित किया और लोगों ने छतों से पुष्पवर्षा की। बैंडबाजों की धुनों पर भी महिलाओं और युवतियों ने नृत्य किया।

कन्नौज 3 (1) 

इसी प्रकार शहर के पाल चौराहे, मकरंदनगर, फूलमती देवी मंदिर सहित कई स्थानों पर रामलला की शोभायात्रा निकाली गई। पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ देशभक्ति के रंग भी दिखाई दिए। कई युवा हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगा कर जोश भर रहे थे। शोभायात्राओं से पूरी इत्रनगरी का वातावरण राममय दिखाई दिया। सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी शोभायात्रा के साथ चल रहे थे।

यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के दिन जच्चा-बच्चा में हुए 15 सिजेरियन प्रसव; लड़का राम लड़की हुई तो सीता पुकारा नाम...

संबंधित समाचार