बदायूं: किराए पर कमरा लेकर धमका रहा था सिपाही, एसएसपी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। एक सिपाही ने महिला से मिन्नत करके उसके मकान में किराए पर कमरा लिया। वह महिला को धमका रहा था। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चित्रांश नगर निवासी सुमन शर्मा पत्नी प्रवीन शर्मा ने एसएसपी से शिकायत करके बताया कि मोहल्ले में उनका पक्का मकान है। उनके पति जिले से बाहर रहकर नौकरी करते हैं। वह अपने बेटे अर्जुन शर्मा के साथ रहती है। 25 दिसंबर को रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रोहित चौधरी किराए पर कमरा लेने के लिए उनके घर पर आए। महिला ने किराए पर कमरा उठाने से मना कर दिया।

सिपाही ने बहुत मिन्नत की और अपनी मजबूरी बताई तो महिला ने उसे अपने मकान में किराए पर एक कमरा दे दिया। आरोप है कि 4 जनवरी रात लगभग 12 बजे रोहित चौधरी अपने साथी को लेकर आए। दरवाजा खटखटाने लगा। महिला ने दरवाजा खोला तो सिपाही गाली-गलौज करने लगा। महिला ने विरोध किया तो सिपाही ने जान से मारने की धमकी दी। 

आरोप है कि सिपाही ने कहा कि वह पुलिस वाला है। उसका कोई कुछ नहीं कर सकता। महिला रात लगभग दो बजे कोतवाली सिविल लाइन पहुंची और शिकायत की तो सिपाही अपने साथी को लेकर भाग गया। वह महिला के बेटे को धमकी देकर गया कि वह अगर मकान खाली नहीं किया तो जान से मार देगा। एसएसपी के आदेश पर आरोपी सिपाही रोहित चौधरी के खिलाफ धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढे़ं- बदायूं: फसल की सिंचाई करते समय किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

संबंधित समाचार