बदायूं: फसल की सिंचाई करते समय किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कादरचौक, अमृत विचार। खेत से फसल की सिंचाई करते समय किसान को करंट लग गया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव गौरामई निवासी अरमान (26) पुत्र रिजवान खेती करते थे। रविवार देर शाम वह अपने खेत पर फसल की सिंचाई कर रहे थे। फसल को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए खेत के चारों ओर झटका मशीन से तारों में करंट छोड़ा गया था। किसी तरह मशीन में करंट आ गया। सिंचाई करते अरमान करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

वह काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता होने लगी। वह उनकी तलाश में खेत पर गए। जहां अरमान मृत मिले। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। गांव के पास अंतिम संस्कार कर दिया। थाना कादरचौक के एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने सूचना नहीं दी है।

ये भी पढे़ं - बदायूं: महिला ने संपत्ति से किया बेदखल तो घर से ले गए सामान, सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा