बदायूं: महिला ने संपत्ति से किया बेदखल तो घर से ले गए सामान, सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बदायूं, अमृत विचार। एक महिला ने अपने बेटे और उसकी पत्नी को संपत्ति से बेदखल कर दिया। वह दोनों महिला से रंजिश मानने लगे। ससुरालीजनों के साथ महिला का घर खंगाला। आभूषण और नगदी लेकर चले गए। महिला कोर्ट की शरण में गई। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली सदर के मोहल्ला विजय नगर निवासी सावित्री देवी पत्नी रामदास ने तहरीर देकर बताया कि उनके बेटे टीटू की शादी लगभग 14 साल पहले जिला बरेली के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव शिवनगर निवासी युवती से हुआ था। बेटे के चार बच्चे हुए। सबसे बड़ी बेटी 12 साल की है। जिसके बाद उनके बेटे की पत्नी नाराज होकर अपने मायके जाकर रहने लगी। उन्होंने अपने बेटी और उसकी पत्नी को एक साल पहले संपत्ति से बेदखल कर दिया। जिसकी वजह से वह दोनों उनसे रंजिश मानने लगे।
28 फरवरी 2023 दोपहर एक बजे उनकी पुत्रवधु आशा, बेटा टीटू, सोना, जीता, दिनेश, जावित्री, मेघनाथ महिला के घर आए। उस दौरान महिला अपनी चाय की दुकान पर थी। जबकि उनकी बीमार पति घर पर थे। उन लोगों ने पति के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि उनके घर से सोने की एक चेन व एक अंगूठी, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक जोड़ी पायल, 5000 रुपये नगद जबरदस्ती लेकर चले गए। जाते समय पति को झूठे मुकदमा में फंसाने की धमकी दी। शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते वह मजबूरन कोर्ट की शरण में गईं। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी बेटे टीटू, पुत्रवधु आशा, सावित्री, मेघनाथ, जीता, सोना, दिनेश के खिलाफ विश्वास के हनन और धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
ये भी पढे़ं- बदायूं: धोखाधड़ी करके बेच दी वैन, बरेली के युवक पर रिपोर्ट
