बदायूं: धोखाधड़ी करके बेच दी वैन, बरेली के युवक पर रिपोर्ट
बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला पनवाड़ी निवासी साहिल पुत्र शरीफ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने बरेली के मोहल्ला श्याममतगंज निवासी मोहम्मद साजिद से वैन खरीदी थी। उस समय वाहन की फिटनेस 8 अगस्त 2023 तक वैध थी।
फिटनेस की अवधि पूरी होने पर वह फिटनेस की फीस ऑनलाइन जमा करने की जानकारी करने के लिए परिवहन विभाग कार्यालय गए। जहां कर्मचारियों ने वाहन पर लखनऊ, गाजियाबाद में कार्रवाई होने का पता चला। उनकी आरसी पर रिकवरी वैन लिखा था। उसी के आधार पर बीमा भी रिकवरी वैन का है। भविष्य में दुर्घटना के समय बीमा कंपनी द्वारा क्षति न दिए जाने के नुकसान होगा।
आरोप लगाया कि रिकवरी वैन मालिक मोहम्मद साजिद ने छल कपट किया है। वाहन के बारे में जानकारी होने पर उन्होंने मोहम्मद साजिद से पूछा तो वह गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। पुलिस ने आरोपी बरेली निवासी मोहम्मद साजिद के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
ये भी पढे़ं-बदायूं: कोर्ट में मामला फिर भी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
