गौतम बुद्ध नगर: कबाड़ माफिया रवि काना गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। कुख्यात कबाड़ माफिया और सामूहिक बलात्कार के मामले में वांछित रवि काना के गिरोह के एक सदस्य को मंगलवार को नोएडा पुलिस ने बीटा-दो थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्रह्लाद की गिरफ्तारी के साथ अब तक इस गिरोह के कुल आठ लोगों गिरफ्तार किया जा चुका है।

 उन्होंने बताया कि प्रह्लाद के खिलाफ बीटा-दो थाने में ‘गैंगस्टर अधिनियम’ के तहत मामला दर्ज है। प्रवक्ता ने बताया कि प्रह्लाद कुख्यात कबाड़ माफिया और सामूहिक बलात्कार के मामले में वांछित रवि काना का दाहिना हाथ था, जो उसके अंगरक्षक के रूप में काम करता था। 

आरोपी ही रवि काना की गाड़ी को हमेशा चलाया करता था तथा पैसों की लेनदेन में उसकी अहम भूमिका होती थी। उन्होंने बताया कि पुलिस इस गिरोह के अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है। गिरोह का मुख्य सरगना रवि काना अब भी फरार है।  

यह भी पढ़ें:-CM योगी ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कहा - भारत के शौर्य और पराक्रम के प्रतीक हैं नेताजी

 

संबंधित समाचार