अयोध्या में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 5 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, सीएम योगी ने किया हवाई निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्‍या। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के अगले दिन मंगलवार को शाम तक करीब पांच लाख श्रद्धालु उनके दर्शन कर चुके हैं और इतने ही श्रद्धालु दर्शन के लिए इंतजार कर रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Image

सूचना निदेशक शिशिर ने कहा, ‘‘दोपहर तक ढाई से तीन लाख श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके हैं और इतनी ही संख्या में श्रद्धालु शेष हैं। आठ हजार से अधिक पुलिसकर्मी व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं और सब कुछ नियंत्रण में है।" 

पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद खुद मंदिर के अंदर हैं और व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं। अयोध्या पुलिस ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में सोशल मीडिया पर फैल रही उन अफवाहों का खंडन किया है कि भारी भीड़ के कारण मंदिर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

cats01

सीएम योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण 

सीएम योगी ने यहां पहुंचकर अयोध्‍या का हवाई सर्वे किया और व्‍यवस्‍था का जायजा लिया। मंदिर में प्रवेश को लेकर भारी तादात में मौजूद श्रद्धालुओं को सीएम योगी ने देखा और आला अधिकारियों को इस बाबत निर्देश जारी किए। सीएम योगी ने इस दौरान दर्शन व्यवस्थाओं का जाएजा लिया।

यह भी पढ़ें:-भाजपा ने खत्‍म किया राम मंदिर का मुद्दा, बोले अंसारी- अब भागवत की 'कलह खत्म करने' की बात पर हो अमल

संबंधित समाचार