कासगंज: DM और SP ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, बोले- रोगी बंदियों के स्वास्थ्य और उपचार का रखा जाए ध्यान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जेल में न पहुंच सके कोई भी प्रतिबंधित सामग्री 

कासगंज, अमृत विचार। मंगलवार को डीएम और एसपी ने पचलाना स्थित जिला कारागार का निरीक्षण किया। जेल की व्यवस्थाओं को देखा। बंदियों से पूछताछ कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डीएम ने निर्देश दिए कि रोगी बंदियों के स्वास्थ्य और उपचार का ध्यान रखा जाए। जेल में कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न पहुंचे।

डीएम सुधा वर्मा एवं एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने निरीक्षण के दौरान हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की चेकिंग की ।इसके बाद उन्होंने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली । जेल में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता के बारे में जाना। वहीं महिला बंदियों से बातचीत की। उनके साथ रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। 

डीएम और एसपी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि जेल मैन्युअल के अनुसार बंदियों को सुविधाएं दी जाएं। अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता रहे। समय समय पर देखते रहें। कारागार कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाए। सभी कार्य नियमानुसार सही ढंग से किए जाए। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

ये भी पढे़ं- कासगंज: रामलला प्राण प्रतिष्ठा...भगवान श्रीराम से लिया आशीष, सोरों के लिए मांगा श्रीवराह कॉरीडोर

संबंधित समाचार