बरेली: जेईई मेंस...आज 154 परीक्षार्थी द्वितीय पाली में देंगे परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिले में कुल 3,883 परीक्षार्थी जेईई मेन की परीक्षा में होंगे शामिल

बरेली, अमृत विचार। इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित देश की सबसे प्रतिष्ठित संयुक्त प्रवेश परीक्षा-1 (जेईई मेन) 24 जनवरी से 1 फरवरी तक होगी। सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जिले में कुल 3,883 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

एनटीए के सिटी कोआर्डिनेटर व डीपीएस के प्राचार्य डॉ. वीपी मिश्रा ने मंगलवार को बताया परीक्षा की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले दिन बुधवार को केवल द्वितीय पाली की परीक्षा होगी। इसमें पेपर 2ए (बी आर्क), पेपर 2बी (बी. प्लानिंग) की परीक्षा 3-6 बजे तक होगा। 154 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

27 जनवरी को पहली पाली में 443, दूसरी पाली में 299, 29 जनवरी को पहली पाली में 341 व दूसरी पाली में 546 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 30 जनवरी को पहली पाली में 376 व दूसरी पाली में 354, 31 जनवरी को पहली पाली में 355 व दूसरी पाली में 410 के अलावा 1 फरवरी को पहली पाली में 312, दूसरी पाली में 293 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। विद्यार्थी निर्धारित समय पर परीक्षाकेंद्र पहुंच जाएं।

बताया कि इस समय सीबीएसई बोर्ड के प्रैक्टिकल चल रहे हैं। किसी बच्चे की परीक्षा व प्रैक्टिकल साथ पड़ रहे हों तो वे अपने स्कूल के प्रधानाचार्य से बात करके बोर्ड प्रैक्टिकल के समय को आगे-पीछे करने का अनुरोध कर सकते हैं। विद्यालय की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा।

ये भी पढे़ं- 

संबंधित समाचार