पिंपल्स के निशान ने छीन ली है चेहरे की खूबसूरती, इन घरेलू उपायों से पाएं निजात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अक्सर देखा गया है कि कई लोगों के चेहरे पर पिंपल्स बहुत निकलते हैं। वहीं पिंपल्स सही होने के बाद उसके धब्बे पड़ जाते हैं। बता दें पिंपल के बाद चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों को हाइपरपिगमेंटेशन कहा जाता है।

पिंपल्स के साथ जोर-जबरदस्ती न की जाए, तो ये कुछ दिनों बाद खुद से ही ठीक भी हो जाते हैं, लेकिन किसी भी तरह की छेड़खानी से पिंपल्स जाते-जाते चेहरे पर निशान छोड़ जाते हैं। जिससे आपकी खूबसूरती में भी दाग लग जाते हैं।  

पिंपल के दाग हटाना इतना आसान नहीं होता। इसके लिए कई महिलाएं तरह-तरह के ट्रीटमेंट्स और क्रीम का सहारा लेती हैं। जो कई बार सक्सेसफुल साबित होते हैं, तो कई बार इनके साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल उपाय बताने जा रहे हैं जो इसके लिए बेहद असरदार हैं। 

नींबू-शहद का फेस पैक
पिंपल के दाग हटाने में नींबू और शहद का फेस पैक सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। दरअसल नींबू में विटामिन-C की अच्छी-खासी मात्रा होती हैं जो दाग-धब्बे दूर करने में बेहद असरदार माना जाता हैं। बता दें यह मेलेनिन प्रोडक्शन को कम करता है और स्किन की गहराई से सफाई करता है। वहीं इसके साथ इस्तेमाल होने वाला शहद भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। दाग-धब्बे दूर करने के साथ ही ये त्वचा को मॉयश्चराइज भी करता है। इस फेस मास्क के इस्तेमाल से चेहरा साफ, सुंदर, कोमल व चमकदार नजर आता हैं।

फेस पैक बनाने का तरीका
सामग्री- एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच शहद

विधि
-सबसे पहले एक कटोरी में नींबू का रस निकाल लें।
- इसके साथ उसमें शहद मिलाएं और दोनों को आपस में अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- अब इस फेस मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- 10-15 मिनट इसे लगाकर रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।
- इस मास्क का इस्तेमाल आप रोजाना या हफ्ते में दो से तीन बार कर सकती हैं।

नोट- आर्टिकल में दी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

ये भी पढे़ं- नेलपेंट लगाते समय अपनाएं ये टिप्स, नाखूनों की बढ़ जाएगी खूबसूरती

 

 

संबंधित समाचार