UPPSC Result: बांदा के बेटे ने डिप्टी जेलर बनकर दी श्रद्धांजलि... इंटरव्यू के एक दिन पहले हुई थी पिता की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा के बेटे ने अफसर बनकर पिता को श्रद्धांजलि दी।

बांदा के बेटे आनंद राजपूत ने अफसर बनकर पिता को श्रद्धांजलि दी। इंटरव्यू के एक दिन पहले उनके पिता की मौत हो गई थी।

बांदा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पीसीएस के घोषित परिणाम में जिले के होनहार आनंद ने डिप्टी जेलर बनकर पिता को श्रद्धांजलि दी है। इंटरव्यू के एक दिन पहले उसके पिता की मौत हो गई थी।

शहर के अतर्रा चुंगी निवासी शिक्षक रहे स्वर्गीय नंद कुमार सिंह और मां माया देवी अनुदेशक के पुत्र आनंद राजपूत की प्रारम्भिक शिक्षा शिशु मंदिर शास्त्री नगर और कक्षा 6 से 12 तक सरस्वती विद्या मंदिर शास्त्री नगर से हुई। अपने स्कूली दिनों से मेधावी रहे आनंद ने स्नातक अतर्रा डिग्री कॉलेज से पूरा किया।

Banda Topper

दिल्ली में रहकर प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी की,अपनी मेहनत और लगन तथा परिजनों और शिक्षकों के आशीर्वाद से आनंद को अपने दूसरे प्रयास में सफलता हाथ लगी है। आनंद के पिता की हार्ट अटैक से इंटरव्यू के एक दिन पहले मौत हो गई थी। विगत 18 जनवरी को उनकी तेरहवीं थी। उनके चयन से परिवार में खुशी के आंसू नहीं रुक रहे हैं।

परिवारीजनों ने माला पहनाकर उसकी आरती उतारी और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी । बलभद्र सिंह, कृष्णगोपाल द्विवेदी, श्यामबाबू गुप्ता, रामकिशोर शिवहरे सहित बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। आनंद की बहन प्रियंका भी शिक्षिका है और छोटा भाई गौरव पढ़ाई कर रहा है। आनंद का कहना है कि पीसीएस की तैयारी मन लगाकर करें और पुराने पेपरों को देखकर ही आगे की तैयारी करें।

आनंद बने कर निर्धारण अधिकारी 

पैलानी तहसील निवासी आनंद सिंह तोमर पुत्र स्व. धर्मेंद सिंह राखी सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग में सफलता प्राप्त करते हुए कर निर्धारण अधिकारी पद में सफलता पाई है। इनकी माता कलेक्ट्रेट में लिपिक पद पर तैनात है। आनंद की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बहनोई सत्येन्द्र सिंह चौहान (रिंकू), पूर्व प्रधान जयविजय सिंह, तिंदवारी ब्लॉक प्रमुख अजय प्रताप सिंह, महेश सिंह राठौर, किसान नेता पुष्पेन्द्र सिंह चुनाले सहित क्षेत्रवासियों ने आनंद के चयन पर मिठाई बांटकर खुशियां मनाई।

ये भी पढ़ें- UP: PSIT इंजीनियरिंग कॉलेज में जय श्री राम के नारे लगाने का विरोध, छात्रों ने की जमकर नारेबाजी, FIR दर्ज

संबंधित समाचार