Kanpur Dehat Crime: कच्ची दीवार गिरने से बालिका की दबकर मौत… खेलकर आते समय घर के सामने हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में कच्ची दीवार गिरने से बालिका की दबकर मौत हो गई।

कानपुर देहात में कच्ची दीवार गिरने से बालिका की दबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

कानपुर देहात, अमृत विचार। रूरा में जर्जर कच्ची दीवार भर-भराकर गिरने से पड़ोस में खेल कर घर आ रही सात वर्षीय बालिका दब गई। लोगों ने आनन-फानन उसे बाहर निकाला और सीएचसी ले गए। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां ईएमओ ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। पुलिस व लेखपाल ने मौके पर जाकर छानबीन की है।

रूरा थाना क्षेत्र के तिर्गााइं गांव निवासी कल्लू उर्फ मथुरा प्रसाद मजदूरी करते हैं। उनकी चार पुत्रियों में सबसे छोटी बेटी श्रृष्टि (7) गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ती थी। बुधवार को वह पड़ोस में खेलने गई थी। दोपहर में वह घर वापस आ रही थी। तभी उसके घर के सामने पड़ोसी सुखदेव मास्टर के मकान की जर्जर कच्ची दीवार श्रृष्टि पर भर-भराकर गिर गई।

Kanpur Dehat 1

जिससे बालिका मलवे में दब गई। तेज आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलवे को हटाकर बालिका को बाहर निकालकर रूरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद श्रृष्टि को गंभीर हालत में जिला अस्पताल अकबरपुर भेज दिया। यहां ईएमओ डॉ. निशांत पाठक ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पिता कल्लू, मां गोमती देवी समेत अन्य परिजन रोने-बिलखने लगे।

सूचना पर एसएसआई देव नारायण दुबे, हल्का इंचार्क राजेश व सिपाही रविशंकर मौके पर पहुंचे। एसएसआई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल अभिषेक गुप्ता ने बताया कि दीवार गिरने से बालिका की मौत पर छानबीन की जा रही है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजकर नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- Republic Day 2024: उन्नाव में गणतंत्र दिवस पर चाक चौबंद होगी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस अधिकारियों ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज