Etawah News: रेलपटरी पर मिला युवक का शव… लोगों ने जताई अनहोनी की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में संदिग्ध हालात में रेलमार्ग पर युवक का शव मिला।

इटावा में दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर भोगनीपुर नहर पिलर के पास संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

इटावा, अमृत विचार। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर भोगनीपुर नहर पिलर के पास संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव देखा तो भीड़ लग गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम आ गई। नमूने लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।

मृतक के पेंट के जेब से मिले पर्स से उसकी शिनाख्त थाना लवेदी के गांव नवादा खुर्द कला के रहने वाले राजू सिंह चौहान के छोटे बेटे अंकित सिंह (24) के रूप में की गई। सल्फास का पैकेट मिलने पर जहर खाकर खुदकुशी करने की तो कुछ लोगों ने अन्य किसी तरह की अनहोनी होने की आशंका जताई।

जानकारी होने पर मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक के चचेरे भाई दीपक चौहान ने बताया गया कि अंकित मंगलवार शाम से घर से निकला हुआ था, सुबह यह दर्दनाक सूचना मिली। मृतक युवक दो भाई और एक बहन थे। जिसमें युवक घर का छोटा बेटा था। मृतक का बड़ा भाई गोलू चौहान इंदौर में किसी कंपनी में जॉब कर रहा है।

मृतक बीकॉम की पढ़ाई करके मां और छोटी बहन आरती के साथ घर पर रहता था। पिता की कई साल पहले मृत्यु हो जाने के बाद मेहनत मजदूरी कर के अपनी मां और छोटी बहन के साथ परिजनों का भरण पोषण कर रहा था। उसकी अभी शादी नही हुई थी। मां अनिता देवी और छोटी बहन आरती, बड़े भाई गोलू के साथ चचेरे भाइयों का रो रोकर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा। उसकी बाइक अलग स्थान पर पाई गई, मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: छत में उछल-कूद करने पर बंदर को मारी गोली; मौत... विरोध करने पर पड़ोसी को किया लहूलुहान, रामभक्तों ने किया हंगामा....

 

संबंधित समाचार