रामपुर: जिला कारागार प्रशासन ने रिहाई के लिए दो कैदियों के भेजे नाम
तीन साल पहले सीतापुर और बरेली जेल से किए गए थे रामपुर जेल में शिफ्ट
रामपुर, अमृत विचार। गणतंत्र दिवस को लेकर जिले भर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जेल प्रशासन ने भी शासन की ओर से प्राप्त पत्र के माध्यम से दो अच्छे कैदियों के नाम भेजे हैं। ताकि रिहाई होने के बाद वह खुले में अपने परिवार के साथ सांस ले सकें। दोनों ही कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।
बताते चलें कि हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर हर साल शासन की ओर से पूरे प्रदेश भर के कैदियों के रिहा करने के लिए सूचना मांगी जाती है। ताकि कारागार में कैदियों के आचरण को देखते हुए उनको रिहा किया जा सके। हर साल की तरह इस साल भी सभी जिलों से सूची मांगी गई थी। जिसमें यहां के जिला कारागार से भी दो कैदियों का नाम सूची में शामिल करके भेजा गया था।
ताकि जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दो कैदियों को गणतंत्र दिवस पर हमेशा के लिए जेल से आजादी मिल जाए। कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। कारागार में रहते हुए अच्छे चाल-चलन को देखते हुए इन दो कैदियों के नाम जिला कारागार प्रशासन की ओर से रिहाई के लिए शासन को भेजे गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दो की रिहाई हो सकती है। जिसमें एक बरेली और एक सीतापुर का रहने वाला है। जिसमे एक हत्या तो दूसरा हत्या,दुष्कर्म में सजा काट रहा है।तीन साल पहले ही दोनो कैदी रामपुर जिला कारागार में आए थे।
पिछले साल भी भेजे गए थे तीन कैदियों के नाम
जिला कारागार में बंद कैदियों का आचरण और व्यवहार जेल में अच्छा होता है। उनकी रिपोर्ट जेल प्रशासन शासन को भेजता है। उसी आधार पर आजीवन कारावास की सजा पाए कैदियों को जेलों से रिहा किया जाता है। इसी आदेश के अनुसार वर्ष 2023 में भी जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे तीन कैदियों के रिहाई की कवायद प्रशासन व जेल प्रशासन की ओर से की गई थी।
हर साल की तरह इस साल भी शासन से निर्देश मिलने के बाद हत्या में आजीवन कारावास की सजा काटे रहे दो कैदियों के नाम रिहाई के लिए भेजे गए हैं। अब गणतंत्र दिवस पर शासन की ओर से क्या आदेश प्राप्त होते हैं। उसी के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। -प्रशांत मौर्या, जेल अधीक्षक
ये भी पढ़ें:- संगठन के कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ : जसवंत
