बदायूं: असामाजिक तत्वों ने खंडित की मंदिर की मूर्ति, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंगलवार देर रात असामाजिक तत्वों ने खंडित की कस्बा फैजगंज के मंदिर की मूर्ति

ओरछी/फैजगंज बेहटा, अमृत विचार। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के कस्बा में असामाजिक तत्वों ने एक मंदिर में लगी देवी की मूर्ति खंडित कर दी। मूर्ति के टुकड़ों को सड़क पर अलग-अलग फेंक दिया। सुबह लोगों को जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीण आक्रोशित थे। सूचना मिलने पर हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। हंगामा और धरना-प्रदर्शन हुआ। गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह मौके पर पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष ने दूसरी मूर्ति स्थापित करके मामला शांत कराया।

5920fc2c-6415-4216-bdc2-ab45b4a52d19

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। बिसौली क्षेत्र के गांव भूड़ बिसौली में एक युवक ने सोशल साइट पर आपत्तिजनक पोस्ट किया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

वहीं अब कस्बा फैजगंज बेहटा के वार्ड 7 में स्थापित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर पर मूर्ति खंडित कर दी गईं। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर इस मंदिर में कार्यक्रम हुए थे। मंगलवार रात में असामाजिक तत्वों ने माता दुर्गा की मूर्ति खंडित कर दी।

सुबह ग्रामीण पूजा करने के लिए मंदिर पर पहुंचे। खंडित मूर्ति देखकर आक्रोशित हो गए। हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल आदि के हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे। प्रदर्शन करने लगे।

1f769864-2a56-492f-b4d5-71c2ade9252b

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष गांव पहुंचे। लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जिद पर अड़े रहे। मंदिर के बाहर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष ने गांव के मोअज्जिज लोगों को बुलाकर फैसला कराया।

थानाध्यक्ष ने देवी मां की दूसरी मूर्ति मंगवाकर मंदिर में स्थापित कराई। जिसके बाद कस्बा के लोग थाने पहुंचे और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग की। थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह ने बताया कि कस्बा के कुछ खुराफाती लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। उनके बारे में जानकारी की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बदायूं: लेड ऑक्साइड और सिंथेटिक डाई से बने सिंदूर से जाती है जान, चिकित्सकों ने सुलाझाई मौत की गुत्थी

संबंधित समाचार