बरेली: आठ महिला सफाई कर्मियों का गणतंत्र दिवस पर होगा सम्मान
मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कर्मचारियों को लेकर दिल्ली पहुंचे, नौ की सूची में एक बीमार
बरेली, अमृत विचार। गणतंत्र दिवस पर बरेली की आठ महिला सफाई कर्मियों को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। नौ महिला सफाई कर्मियों को बुलाया गया था। एक के बीमार होने के चलते आठ कर्मियों को लेकर मुख्य सफाई निरीक्षक दिल्ली पहुंच गये हैं। सभी के आने-जाने व रहने खाने का खर्चा सरकार उठाएगी।
दिल्ली में 26 जनवरी को आयोजित समारोह में सम्मानित होने की बात से सफाई कर्मियों और उनके परिवार में उत्साह का माहौल है। बुधवार को सुबह पर्यावरण अभियंता राजीव राठी ने हरी झंडी दिखाकर सफाई कर्मियों की बस को रवाना किया।
दिल्ली जाने वालों की सूची में पुराना शहर के मोहल्ला कोट निवासी बबीता, इंदिरा नगर की विमला, बिहारीपुर सिविल लाइंस की रीता, परतापुर चौधरी की कांता, पीलीभीत बाईपास में संसार एन्क्लेव की बबीता, चौपुला रेलवे कालोनी की सरिता, जाटवपुरा की रेनू, प्रेमनगर की जय श्री और स्वाले नगर नवदिया की गुड़िया शामिल हैं।
ये भी पढे़ं- बरेली: कुतुबखाना पुल...ठेकेदार को जुर्माने का डर, मजदूरों की जिंदगी दांव पर
