बरेली: एक परिवार की दूसरी बच्ची की पढ़ाई माफ करने के लिए मांगा डाटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शासन ने विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं का डाटा मांगा है, ताकि एक ही परिवार की पढ़ने वाली दो बेटियों में एक की पढ़ाई मुफ्त हो सके। इस संबंध में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने सभी संबद्ध स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्रबंधक, सचिव और निदेशकों से सूचना मांगी है। 

इसके तहत मुख्यमंत्री घोषणा के तहत शासन द्वारा निर्धारित आय सीमा से नीचे जीवन यापन करने वाली किसी परिवार की एक से अधिक बच्चियां किसी विद्यालय, महाविद्यालय या संस्थान में पढ़ रही हैं तो दूसरी बच्ची की ट्यूशन फीस या तो संस्था को प्रोत्साहित करते हुए माफ कराई जाएगी या उसकी प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। इस संबंध में पहले विश्वविद्यालय ने 23 जनवरी तक सूचना मांगी थी, लेकिन कई विद्यालय ने सूचना नहीं दी। इसके बाद दोबारा रिमाइंडर भेजा गया है।

ये भी पढे़ं- बरेली: कुतुबखाना पुल...ठेकेदार को जुर्माने का डर, मजदूरों की जिंदगी दांव पर

संबंधित समाचार