अयोध्या में ढोल-ताशों और ध्वज के साथ राम पथिक के सदस्यों ने दी भावपूर्ण प्रस्तुति, देखिये Video
अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या धाम में रामोत्सव की धूम छाई हुई है। विभिन्न प्रदेशों से सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुतियों से छटा बिखेर रहे हैं। गुरुवार को भी अयोध्या धाम पहुचे पुणे महाराष्ट्र के श्री राम पथक चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने पारंपरिक धुनों के साथ वाद्य यंत्रों से भावपूर्ण प्रस्तुति दी। श्री राम पथिक चैरिटेबल ट्रस्ट पुणे महाराष्ट्र के अश्विन देवेडोकर जिनके अलावा राहुल वोडा व तेजस फारम के नेतृत्व में 150 लोग का समूह यहां आया है।
इसका नेतृत्व कर रहे अश्विन देवेडोकर ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के न्योते पर सभी लोग आएं है। दल अपने साथ 50 ढोल, 25 ताशे, 25 ध्वज,25 झांझ लाया है। प्रातः हनुमानगढ़ी पर 30 मिनट का कार्यक्रम प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को आह्लादित कर दिया। इसके बाद श्री राम जन्म भूमि पथ पर इसका संचालन करेंगे। वहां भी 30 मिनट का कार्यक्रम होगा। बताया कि इसके साथ 6 और अन्य जगहों पर 30 -30 मिनट का आयोजन होगा। दल के सदस्यों ने बताया आज अयोध्या के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी के कॉरिडोर पर यही प्रस्तुति प्रस्तुत करने रवाना होगें।
अयोध्या में ढोल-ताशों और ध्वज के साथ राम पथिक के सदस्यों ने दी भावपूर्ण प्रस्तुति, देखिये Video pic.twitter.com/K20UucRXBC
— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 25, 2024
ये भी पढ़ें -माघी पूर्णिमा: ठंड पर भारी पड़ी आस्था, संगम में 55 लाख श्रृद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
