CM योगी ने प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई, कहा - शत प्रतिशत मतदान का करें संकल्प
लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई देने के साथ ही सभी से शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मतदान को लोकतांत्रिक अधिकार के साथ ही सभी के लिए एक कर्तव्य भी करार दिया। अपने एक्स हैंडल पर सीएम योगी ने लिखा, "सभी सम्मानित मतदातागणों एवं प्रदेश वासियों को 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' की हार्दिक बधाई, पहली बार मतदाता बने सभी युवा साथियों का अभिनंदन। मतदान हमारा कर्तव्य होने के साथ ही अधिकार भी है। आइए, अपने लोकतंत्र को और अधिक सहभागी व मजबूत बनाने हेतु शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लें।"
नए मतदाताओं को पीएम के विचार सुनने के लिए किया प्रेरित
सीएम योगी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर नए मतदाताओं को लेकर की गई अपील को आगे बढ़ाते हुए सभी से नवमतदाता सम्मेलन से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने लिखा, "मतदान हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है...मेरी आप सभी नव मतदाताओं से विनम्र अपील है कि अधिकाधिक संख्या में इस महत्वपूर्ण सम्मेलन से जुड़कर प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुनें एवं लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें। जय हिंद।" उल्लेखनीय है की गुरुवार को पीएम मोदी ने नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवाओं को वोटर बनने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया।
मतदान हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 25, 2024
मेरी आप सभी नव मतदाताओं से विनम्र अपील है कि अधिकाधिक संख्या में आज इस महत्वपूर्ण सम्मेलन से जुड़कर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुनें एवं लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें।
जय हिंद! https://t.co/XQ0V5Z1jTs
ये भी पढ़ें -गणतंत्र दिवस : गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित होंगे सीनियर आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार और मंजिल सैनी
